लाइव न्यूज़ :

60 दिन पहले दोस्ती, 14 वर्षीय किशोरी को बाइक से स्कूल छोड़ने की पेशकश, 18 वर्षीय शख्स सुनसान जगह लेकर जाकर किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2025 17:12 IST

पुणेः आरोपी की पीड़िता से दो महीने पहले दोस्ती हुई थी और वारदात वाले दिन उसने किशोरी को अपनी मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने की पेशकश की।

Open in App
ठळक मुद्देचार दिसंबर को विश्रांतवाडी इलाके में उस समय हुई जब किशोरी स्कूल जा रही थी।कथित तौर पर एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे शहर में 14 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के आरोप में 18 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना चार दिसंबर को विश्रांतवाडी इलाके में उस समय हुई जब किशोरी स्कूल जा रही थी।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की पीड़िता से दो महीने पहले दोस्ती हुई थी और वारदात वाले दिन उसने किशोरी को अपनी मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने की पेशकश की। उन्होंने बताया कि पीड़िता को स्कूल छोड़ने जाने के बजाय आरोपी उसे कथित तौर पर एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को वारदात के बारे में किसी को भी न बताने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, पीड़िता ने सात दिसंबर को अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 64 (1) (बलात्कार) और 351 (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune PoliceरेपPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत