Prayagraj Police Arrests Train Snatcher: प्रयागराज में ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंदाज देने वाले कुख्यात आरोपी को GRP और RPF की टीम ने गिरफतार कर लिया है। आरोपी का नाम शानू उर्फ शान मोहम्मद बताया जा रहा है, बताया जा रहा है की इसके खिलाफ पिछले 10 वर्षों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में आरोपी ने काशी एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीना और आरोपी पकड़ा गया। घटना 10 मई 2026 की बताई जा रही है। प्रयागराज जंक्शन से आरोपी को पकड़ा गया, गिरफ्तारी का वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स उल्टा पुलिसकर्मियों की फिटनेस को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल
By संदीप दाहिमा | Updated: May 14, 2026 19:30 IST