जमीन के लिए 2 बेटों ने मिलकर मां जिलवी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या की

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2026 16:21 IST2026-05-14T16:20:31+5:302026-05-14T16:21:33+5:30

नालंदाः बीते शनिवार को ही चंडी थाना पहुंचकर पुलिस से अपनी जान को खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी.

Nalanda 2 sons brutally murdered their mother Jilvi Devi slitting her throat over land bihar police | जमीन के लिए 2 बेटों ने मिलकर मां जिलवी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या की

file photo

Highlightsमां से जमीन को लेकर अक्सर झगड़ा होता था और कई बार मारपीट की नौबत भी आ चुकी थी.मृतका पहले से ही इस विवाद को लेकर मानसिक रूप से डरी-सहमी रहती थी. आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती, तो शायद यह दर्दनाक घटना टल सकती थी.

नालंदाःबिहार में नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बदौरा गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां संपत्ति विवाद ने मां-बेटे के रिश्ते को खून से रंग दिया. इस घटना में दो बेटों ने मिलकर अपनी ही मां की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में तनाव का माहौल बन गया है। मृतका की पहचान जिलवी देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद की पत्नी थीं. वह मूल रूप से भाषीन बिगहा की रहने वाली थीं, लेकिन वर्तमान में अपने मायके बदौरा गांव में रह रही थी.

परिजनों का आरोप है कि उनके बड़े बेटे चंद्रभूषण कुमार और मंझले बेटे रविशंकर कुमार के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जो लगातार हिंसक रूप लेता जा रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बेटों का अपनी मां से जमीन को लेकर अक्सर झगड़ा होता था और कई बार मारपीट की नौबत भी आ चुकी थी.

मृतका पहले से ही इस विवाद को लेकर मानसिक रूप से डरी-सहमी रहती थी. चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने बीते शनिवार को ही चंडी थाना पहुंचकर पुलिस से अपनी जान को खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी. आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती, तो शायद यह दर्दनाक घटना टल सकती थी.

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प और तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी संजय कुमार जायसवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपित बेटों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Web Title: Nalanda 2 sons brutally murdered their mother Jilvi Devi slitting her throat over land bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे