लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2026 17:37 IST

देह व्यापार में एक ग्राहक से 500 से 600 रुपये युवतियों को मिलते थे। पुलिस ने ढाबे पर छापेमारी करते हुए मीनापुर और तुर्की थाना इलाके की दो युवतियों को मुक्त कराया है। 

Open in App

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गरहां ओपी अंतर्गत पटियासा में फोरलेन किनारे स्थित मोहनी ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड किया है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि ढाबे में युवतियों से देह व्यापार कराने के साथ उनका अश्लील वीडियो भी बनाया जा रहा था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाबे का मैनेजर मिथिलेश कुमार युवतियों को बार-बार बुलाता था। देह व्यापार में एक ग्राहक से 500 से 600 रुपये युवतियों को मिलते थे। पुलिस ने ढाबे पर छापेमारी करते हुए मीनापुर और तुर्की थाना इलाके की दो युवतियों को मुक्त कराया है। 

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अहियापुर और गरहां ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने ढाबे के मैनेजर मिथिलेश कुमार और पटियासा के अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। ढाबे के काउंटर से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए हैं। देह व्यापार से जुड़ी हिसाब की डायरी भी मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों के अलावा प्राथमिकी में ढाबा के मालिक पटियासा निवासी उमेश राय को सेक्स रैकेट संचालित करने के मामले में नामजद किया है। 

वहीं पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ के दौरान मीनापुर की युवती ने बताया कि ढाबे का मैनेजर मिथिलेश लड़कियों से डील करता था। वह धमकी देता था कि नहीं आने पर उनका फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। ग्राहकों से वसूले गए रुपये में 50 प्रतिशत ढाबे का मैनेजर रखता था। गिरफ्तार अमित ने भी स्वीकार किया है कि मिथिलेश ही लड़कियों से डील करता था।

बताया जाता है कि पटियासा ही नहीं अहियापुर थाना इलाके में दरभंगा फोरलेन पर सदातपुर मोड़ से लेकर बखरी तक देह व्यापार के अलग-अलग अड्डे संचालित हो रहे हैं। कई आवासीय होटलों में भी सेक्स रैकेट चल रहा है। यहां पर गर्लफ्रेंड व ब्वायफ्रेंड बनकर आने वाले जोड़े को घंटे की दर से कमरा दिया जाता है।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा