कैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2026 20:08 IST2026-05-13T19:40:11+5:302026-05-13T20:08:26+5:30

पटना पुलिसः अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर वैन को रुकने पर मजबूर किया और चंद मिनटों के भीतर लूटपाट कर मौके से फरार हो गए।

patna police Surrounded cash van snatched rifle threw field looted Rs 2700000 carried out 5 criminals bikes Sampatchak bihar | कैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?

photo-lokmat

Highlightsभागने की दिशा को लेकर फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।हथियार के बल पर कैश वैन में रखे बक्शे को निकाल लिया जिसमें 27 लाख रुपये रखे हुए थे।घटना के बाद तुरंत डायल 112 पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पटनाः बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर सुशासन के दावों को धता बताते हुए कैश वैन से लगभग 27 लाख रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए। इस सनसनीखेज वारदात ने पटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और वरिष्ठ अधिकारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सक्रिय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक कैश वैन अपनी नियमित प्रक्रिया के तहत नकदी लेकर जा रही थी, तभी पटना के सम्पतचक में बाइक सवार अज्ञात पांच अपराधियों ने उसे घेर लिया। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर वैन को रुकने पर मजबूर किया और चंद मिनटों के भीतर लूटपाट कर मौके से फरार हो गए।

अपराधियों की संख्या और उनके भागने की दिशा को लेकर फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार लुटेरे कैश वैन से लगभग 27 लाख रुपए लूटकर मौके से हथियार लहराते फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी है।

पुलिस की टीम निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के समय की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके। साथ ही, लूटी गई सटीक राशि का आकलन करने के लिए एजेंसी के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बाइक सवार अपराधियों की पहचान की जा सके। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक लूटी गई राशि की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बताया जाता है कि संपतचक स्थित बिग बाजार से पैसा लेकर आ रहे थे। कैश वैन में कस्टोडियन, ड्राइवर और खुद मैं (गनमैंन)  यानि कुल तीन लोग सवार थे। जब कैश वैन जोलविगहा से गुजर रहा था तब बीच रास्ते में 5 अपराधी बाइक लगाकर खड़े थे, जब हमने रास्ते से हटने को कहा तो कैश वैन को चारों तरफ से घेर लिया और सबसे पहले मेरे राइफल को छीन कर खेत में फेंक दिया और हथियार के बल पर कैश वैन में रखे बक्शे को निकाल लिया जिसमें 27 लाख रुपये रखे हुए थे।

कैश वैन के ड्राइवर और गनमैन से जब पूछा गया कि इतनी बड़ी रकम लेकर जा रहे थे, क्या आपने पुलिस को इसकी सूचना दी थी? तब दोनों ने कहा कि यह काम कस्टोडियन का है। दो साल में कभी ऐसी घटना नहीं घटी थी। इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी गई। लेकिन घटना के बाद तुरंत डायल 112 पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Web Title: patna police Surrounded cash van snatched rifle threw field looted Rs 2700000 carried out 5 criminals bikes Sampatchak bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे