लाइव न्यूज़ :

खाना नहीं बनाई हो, पत्नी निशा शर्मा ने किया मना तो पति संजय ने साड़ी से गला घोंटकर हत्या की और शव को झाड़ियों में फेंका, सबूत छिपाने के लिए साड़ी जलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2025 18:01 IST

East Singhbhum: मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी उमेश ठाकुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी संजय शर्मा का सात दिसंबर की शाम को खाना बनाने को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में शव को पास की झाड़ियों में फेंक दिया। सबूत छिपाने के लिए वारदात में इस्तेमाल साड़ी को जला दिया।

East Singhbhum:झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े के बाद अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता निशा शर्मा का शव सोमवार को मुसाबनी थाना क्षेत्र की कॉपर टाउनशिप में बेनासोल क्वार्टर के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी उमेश ठाकुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था।

सिंह के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि आरोपी संजय शर्मा का सात दिसंबर की शाम को खाना बनाने को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया, “गुस्से में आकर संजय ने निशा की कथित तौर पर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में शव को पास की झाड़ियों में फेंक दिया। बाद में उसने सबूत छिपाने के लिए वारदात में इस्तेमाल साड़ी को जला दिया।”

सिंह के अनुसार, संजय को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जिस दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जली हुई साड़ी के टुकड़े भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने बताया कि संजय बिहार के सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव का मूल निवासी है और वह काम के सिलसिले में मुसाबनी में रहने लगा था। उसने बताया कि घटना के सिलसिले में संजय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या