गायों को पानी पिलाने और कपड़े धोने के लिए तालाब में गई थीं 3 बहन?, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूबने से मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2026 15:05 IST2026-05-15T15:05:18+5:302026-05-15T15:05:51+5:30

बीकानेरः मृतकों की पहचान धापू (23), अनु (18) और सुशीला (17) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bikaner 3 sisters went pond water cows and wash clothes drowned trying save each other | गायों को पानी पिलाने और कपड़े धोने के लिए तालाब में गई थीं 3 बहन?, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूबने से मौत

सांकेतिक फोटो

Highlightsकपड़े धोने के लिए खेत के एक हिस्से में बनाए गए तालाब में गई थीं।काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की।

बीकानेरःराजस्थान के बीकानेर जिले में तीन सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा बृहस्पतिवार को बज्जू इलाके की ग्राम पंचायत ग्रान्धी की रोही का है। तीनों बहनें बृहस्पतिवार दोपहर गायों को पानी पिलाने और कपड़े धोने के लिए खेत के एक हिस्से में बनाए गए तालाब में गई थीं।

जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की। पुलिस ने कहा कि आशंका होने पर तालाब में तैराक उतारे गए। इसके बाद स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से तीनों के शव बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार संभवत: यह हादसा एक दूसरे को बचाने के चक्कर में हुआ। मृतकों की पहचान धापू (23), अनु (18) और सुशीला (17) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में ई-रिक्शा चालक को गोली मारकर जख्मी किया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बहस के बाद दो व्यक्तियों ने एक ई-रिक्शा चालक को कथित रूप से गोली मार दी जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की पहचान 54 वर्षीय एहसान के तौर पर हुई है। उसने पुलिस को बताया कि दो व्यक्ति उसकी ई-रिक्शा में सवार हुए और जब उसने उनसे उतरने के लिए कहा तो वे बहस करने लगे।

Web Title: Bikaner 3 sisters went pond water cows and wash clothes drowned trying save each other

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे