लाइव न्यूज़ :

भोपाल टू पुणेः बस में सवार महिला निशानेबाज को चालक-क्लीनर ने बुरी नीयत से छुआ और बदसलूकी, शराब पिए हुए थे दोनों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2025 18:32 IST

Bhopal to Pune: पुलिस ने निजी ट्रेवल्स के संचालक से बात करके दूसरे चालक और क्लीनर का इंतजाम कराया।

Open in App
ठळक मुद्देयात्री बस का चालक और क्लीनर, दोनों शराब पिए हुए थे।पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों की जांच कर रही थी।अंतरराज्यीय यात्री बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

इंदौरः भोपाल से पुणे जा रही 30 वर्षीय महिला निशानेबाज से एक यात्री बस में चालक और क्लीनर ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की और फरार हो गए। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) निधि सक्सेना ने बताया कि भोपाल से इंदौर होते हुए पुणे जा रही एक निजी ट्रेवल्स की यात्री बस में सवार महिला निशानेबाज को रविवार रात चालक और क्लीनर ने कथित तौर पर बुरी नीयत से छुआ और उसके साथ बदसलूकी की। उन्होंने बताया,‘‘यात्री बस का चालक और क्लीनर, दोनों शराब पिए हुए थे।

बस उस वक्त इंदौर पहुंची, जब स्थानीय पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी बस छोड़कर मौके से फरार हो गए।’’ सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने निजी ट्रेवल्स के संचालक से बात करके दूसरे चालक और क्लीनर का इंतजाम कराया।

जिसके बाद अंतरराज्यीय यात्री बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। एसीपी ने बताया कि पीड़ित महिला निशानेबाज ने कथित छेड़छाड़ को लेकर इंदौर पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिस पर उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशBhopa Police Stationइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत