लाइव न्यूज़ :

जायडस समूह के प्रबंध निदेशक ने कहा, सितंबर मध्य से अंत तक जायकोव-डी टीके की आपूर्ति शुरू होगी

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:40 IST

Open in App

दवा कंपनी जायडस कैडिला ने शनिवार को कहा कि उसे सितंबर के मध्य से अंत तक अपने कोविड-19 टीके जायकोव-डी की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने बताया कि इस टीके की खुराक कीमत की घोषणा अगले एक या दो सप्ताह में करेगी। जायडस कैडिला के स्वदेश में विकसित सूई रहित कोविड-19 रोधी टीके को भारत के औषधि महानियंत्रक ने शुक्रवार को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इस टीके को 12-18 साल के आयुवर्ग को दिया जा सकता है। जायडस कैडिला के प्रबंध निदेशक शरविल पटेल ने वर्चुअल माध्यम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलने के बाद अब हम अपने टीके की आपूर्ति की कीमत और तरीके पर काम करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। अगले एक या दो सप्ताह में हम टीके की कीमत के बारे बता सकेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी की उम्मीद है कि सितंबर के मध्य से अंत तक हम टीकों की आपूर्ति शुरू कर सकते हैं। जैसा कि मैंने कहा था कि हमें उत्पादन एक करोड़ खुराक तक बढ़ाने की जरूरत है। हमें विश्वास है कि अक्टूबर तक हम इसे हासिल कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि अक्टूबर तक हम एक करोड़ टीकों का उत्पादन शुरू कर देंगे और इसका मतलब है कि जनवरी के अंत तक हमारे पास 4 से 5 करोड़ टीके का उत्पादन हो सकता है।’’ टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसी कंपनी के साथ साझेदारी करने को लेकर पटेल ने कहा कि जायडस कैडिला सक्रिय रूप से भागीदारी के माध्यम से देश में और देश के बाहर भी उत्पादन में तेजी लाने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जायडस कैडिला के कोविड टीके ‘‘जायकोव-डी’’ को भारत के औषधि महानियंत्रक से मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी को एक ‘‘बेहद महत्वपूर्ण क्षण’’ बताया और कहा कि विश्व के पहले डीएनए-आधारित कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी मिलना भारत के वैज्ञानिकों के नवोन्मेषी उत्साह का प्रमाण है। इससे पहले देश में पांच टीकों को मंजूरी मिली है। इनमें सीरम इंस्टिट्यूट का कोविशील्ड, भारत बायोटेक का कोवैक्सीन, रूसी टीका स्पूतनिक वी, तथा अमेरिका का मॉडर्ना तथा जॉनसन एंड जॉनसन का टीका शामिल है। इन टीकों में से कोविशील्ड, कोवैक्सीन एवं स्पूतनिक वी का देश में इस्तेमाल हो रहा है। इस मंजूरी के साथ जायकोव-डी छठा टीका हो जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी