कोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 23, 2026 15:14 IST2026-04-23T15:12:59+5:302026-04-23T15:14:40+5:30

आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में क्षतिग्रस्त कर दी गई।

watch TMC MP Shatrughan Sinha says call me Bengali Babu Bihari Babu but in reality am 'Hindustani Babu' As citizen see video | कोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

photo-ani

Highlightsकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा के वॉर रूम का दौरा किया।बड़ा पत्थर हमारे कार के पीछे के शीशा पर लगा और शीशा टूट गया।ऐसा बार-बार किया जा रहा है, अब आप समझ ही रहे होंगे ये कौन कर रहा है।

आसनसोलः पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान जारी है। आसनसोल में TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। सिन्हा ने कहा कि कोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहते हैं लेकिन असल में मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, नागरिक होने के नाते मैं अपना कर्तव्य निभाने आया हूं, मैं अब आसनसोल का मतदाता हूं और मैं यहां मतदान करने आया हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में क्षतिग्रस्त कर दी गई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा के वॉर रूम का दौरा किया। भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हमारी कार चलना शुरू की, तभी एक बड़ा पत्थर हमारे कार के पीछे के शीशा पर लगा और शीशा टूट गया। कोई पीछे से हमला कर दे तो हम क्या कर सकते हैं...हम दूसरे जगह जा रहे थे तभी ऐसा हुआ और ऐसा बार-बार किया जा रहा है, अब आप समझ ही रहे होंगे ये कौन कर रहा है।

क्यों किया जा रहा है? अल्पसंख्यक इलाके में कौन ये सब करेगा, TMC के साथ अल्पसंख्यकों का अच्छा संबंध है, लेकिन मुसलमान भाई-बहन भी मोदी की सरकार चाहते हैं वे लोग को पता है कि उन्होंने कुछ काम नहीं किया है। पत्थर मारकर मुझे रोक नहीं सकते हैं हम फिर से जाएंगे...हमने थाने में बोल दिया है लेकिन अभी तक लिखित शिकायत नहीं किया है।

TMC नेता शांतनु सेन ने कहा कि जिस तरह पहले चरण में पश्चिम बंगाल के लोग मतदान कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भारत विरोधी, बंगाल विरोधी भाजपा के खिलाफ वोट करने का मन बना लिया है, भाजपा जो बंगाल के बाहर रहने वाले बंगालियों पर बांग्ला बोलने और मछली खाने के कारण हमला करती है उनके खिलाफ लोग मतदान कर रहे हैं।

वे ममता बनर्जी को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं। मुर्शिदाबाद में हिंसा की घटना पर उन्होंने कहा कि चाहे जो घटना हो, जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है, क्योंकि इस बार प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने ज्ञानेश कुमार को नियुक्त किया है, सभी अधिकारियों को बदला गया है। फोर्स लगाई है, अगर इन सबके बावजूद कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है क्योंकि इस समय प्रशासन की जिम्मेदारी ममता बनर्जी की नहीं है।

Web Title: watch TMC MP Shatrughan Sinha says call me Bengali Babu Bihari Babu but in reality am 'Hindustani Babu' As citizen see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे