लाइव न्यूज़ :

गूगल, अमेजन पर फ्रांस में 16.3 करोड़ डॉलर का जुर्माना

By भाषा | Updated: December 11, 2020 00:09 IST

Open in App

पेरिस, 10 दिसंबर (एपी) फ्रांस में डेटा निजता की निगरानी करने वाली इकाई सीएनआईएल ने गूगल पर 10 करोड़ यूरो (12.1 करोड़ डॉलर) और अमेजन पर 3.5 करोड़ यूरो (4.2 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया है। दोनों पर ये जुर्माना देश के विज्ञापन कुकीज नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है।

नेशनल कमीशन ऑन इंफोर्मेटिक्स एंड लिबर्टी (सीएनआईएल) ने एक बयान में कहा कि दोनों कंपनियों की फ्रांसीसी वेबसाइट ने इंटरनेट उपयोक्ताओं से विज्ञापन उद्देश्यों के लिए ट्रैकर्स और कुकीज को पढ़ने की पूर्वानुमति नहीं ली। ये कुकीज और ट्रैकर्स व्यक्ति के कंप्यूटर में खुदबखुद सहेज ली जाती हैं।

बयान में कहा गया है कि गूगल और अमेजन उपयोक्ताओं को यह बताने में भी विफल रहीं कि वे इस काम के लिए इन कुकीज का उपयोग करेंगी और किस तरह उपयोक्ता इनके लिए मना कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत