जनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

By आनंद शर्मा | Updated: April 22, 2026 19:23 IST2026-04-22T19:20:41+5:302026-04-22T19:23:11+5:30

नियमों के उल्लंघन के लिए 5 हजार रुपए के जुर्माने की दंडात्मक कार्रवाई भी की गई. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जनऔषधि केंद्रों का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना है.

nagpur police selling shampoo perfume Jan Aushadhi Centre fine Rs 5,000 imposed goods worth Rs 20,000 were seized creating a stir at Nagpur station | जनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

file photo

Highlightsदवाइयाें के साथ ही जनरल स्टोर की तरह बिस्कुट, शैंपू, परफ्यूम और अन्य ब्रांडेड उत्पाद भी बेचे जा रहे थे. शिकायत जेडआरयूसीसी सदस्य नितिन साेलंके ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल से की. जनऔषधि केंद्र से 20 हजार रुपए कीमत का अनधिकृत सामान जब्त किया गया.

नागपुर:नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र में नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वाणिज्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. इस केंद्र पर दवाइयाें के साथ ही जनरल स्टोर की तरह बिस्कुट, शैंपू, परफ्यूम और अन्य ब्रांडेड उत्पाद भी बेचे जा रहे थे.

इसकी शिकायत जेडआरयूसीसी सदस्य नितिन साेलंके ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल से की. इसे गंभीरता से लेते हुए अमन मित्तल ने तत्काल जांच के आदेश दिए. इस जांच में आरोप सही पाए गए. इसके बाद जनऔषधि केंद्र से 20 हजार रुपए कीमत का अनधिकृत सामान जब्त किया गया.

साथ ही नियमों के उल्लंघन के लिए 5 हजार रुपए के जुर्माने की दंडात्मक कार्रवाई भी की गई. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जनऔषधि केंद्रों का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना है. ऐसे में यदि इनका व्यावसायिक दुरुपयोग किया जाता है, तो इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मध्य रेलवे नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल ने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नागपुर स्टेशन के जनऔषधि केंद्र पर 5 हजार रुपए की पेनाल्टी लगाई गई है. साथ ही, 20 हजार रुपए का अनधिकृत सामान जब्त किया गया है.

Web Title: nagpur police selling shampoo perfume Jan Aushadhi Centre fine Rs 5,000 imposed goods worth Rs 20,000 were seized creating a stir at Nagpur station

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे