लाइव न्यूज़ :

Iran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

By अंजली चौहान | Updated: April 22, 2026 07:47 IST

Iran-Us Ceasefire: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि अमेरिका पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ा रहा है, क्योंकि वह इस्लामिक गणराज्य से एक एकीकृत प्रस्ताव की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Open in App

Iran-Us Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध विराम की समय सीमा आगे बढ़ाने की घोषणा की है। ये फैसला ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान दोनों देशों के बीच बातचीत के लिए मध्यस्थता कर रहा है और उसके अनुरोध पर ऐसा किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने उनसे आग्रह किया है कि वे ईरान पर हमले तब तक रोक दें जब तक कि तेहरान के नेता कोई "एकजुट प्रस्ताव" लेकर नहीं आ जाते। 

हालांकि यूएस राष्ट्रपति ने संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने की घोषणा की है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, "इसलिए मैंने अपनी सेना को निर्देश दिया है कि वे नाकेबंदी जारी रखें और अन्य सभी मामलों में तैयार और सक्षम रहें; और इसलिए मैं संघर्ष विराम को तब तक आगे बढ़ाऊंगा जब तक कि उनका प्रस्ताव जमा नहीं हो जाता और बातचीत, चाहे जिस भी तरह से हो, पूरी नहीं हो जाती।"

ट्रंप कि इस बड़ी घोषणा से युद्ध के और बढ़ने का डर कम हो सकता है। हालांकि ट्रंप ने कहा कि वह संघर्ष विराम को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन उन्होंने ईरान पर तंज कसना जारी रखा और कहा कि वहाँ की सरकार "बुरी तरह से टूट चुकी" है।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई जब खबरें आ रही थीं कि बातचीत के लिए US के उपराष्ट्रपति JD Vance की पाकिस्तान यात्रा को रोक दिया गया है। हालांकि ट्रंप ने काफी पहले ही पुष्टि कर दी थी कि US प्रतिनिधिमंडल बातचीत के दूसरे दौर में शामिल होगा, लेकिन ईरान की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था।

संघर्ष विराम बढ़ाने से पहले ट्रंप की 'बमबारी' की धमकी

संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने की घोषणा करने से कुछ घंटे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर बिना किसी समाधान के संघर्ष विराम खत्म हो जाता है, तो वह फिर से "बमबारी" शुरू कर देंगे। ट्रंप ने CNBC के "Squawk Box" को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं बमबारी करूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि आगे बढ़ने के लिए यही बेहतर रवैया है।"

उन्होंने यह भी साफ किया था कि वह संघर्ष विराम को आगे नहीं बढ़ाएंगे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्होंने अपनी ही बात काट दी।

तेहरान के अधिकारी को अचानक हमले की साजिश का शक

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर ग़ालिबफ के एक सलाहकार ने दावा किया है कि संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने की ट्रंप की घोषणा, अचानक हमला करने की एक "साजिश" है। सलाहकार ने राष्ट्रपति की घोषणा को खारिज करते हुए यह भी कहा कि "हारने वाला पक्ष" शर्तें तय नहीं कर सकता।

पाकिस्तान के साथ बातचीत पर अनिश्चितता के बादल

ट्रंप की घोषणा के बावजूद, इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत के दूसरे दौर की स्थिति को लेकर अनिश्चितता और भ्रम बना हुआ है। अभी तक यह साफ नहीं है कि बातचीत कब होगी और ईरान ने अभी तक अपनी भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ईरान के सरकारी मीडिया ने पहले बताया था कि ईरान ने अमेरिका की "अत्यधिक" मांगों और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास नौसैनिक नाकेबंदी हटाने से इनकार के कारण भागीदारी को "खारिज" कर दिया है।

बातचीत में एक नया पेंच 'तौस्का' जहाज को जब्त करना है; यह ईरान के झंडे वाला एक जहाज़ था जिसे ओमान की खाड़ी में अमेरिकी मरीन ने रोका था। जहाँ एक ओर ट्रंप का आरोप है कि कंटेनर जहाज के चालक दल ने चेतावनियों का पालन करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद सेना जहाज पर चढ़ गई थी, वहीं ईरान इस जब्ती को "सशस्त्र समुद्री डकैती" कह रहा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जहाज पर "कार्रवाई" को अमेरिका द्वारा संघर्ष-विराम का उल्लंघन बताया।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपसीजफायरईरानपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया