पैट कमिंस नहीं ईशान किशन ही करे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी?, संजय बांगड़ ने कहा- युवा खिलाड़ी बल्ले से साथ भी कर रहा कमाल?

अभिषेक शर्मा (नाबाद 135) की आक्रामक शतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा (32 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2026 16:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र के शुरुआती मैचों से भी बाहर रहना पड़ा था।राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को जयपुर में होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं। गेंद थोड़ी धीमी आ रही थी जिससे पावरप्ले में टीम को अपनी योजना बदलनी पड़ी।

हैदराबाद: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने कहा कि पैट कमिंस की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद भी ईशान किशन को ही सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करनी चाहिए। कमिंस अपनी पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे और उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र के शुरुआती मैचों से भी बाहर रहना पड़ा था।

वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को जयपुर में होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं। अभिषेक शर्मा (नाबाद 135) की आक्रामक शतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा (32 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।

‘प्लेयर ऑफ द मैच ’ अभिषेक ने दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 68 गेंदों की नाबाद पारी में 10 छक्के और इतने ही चौके लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत सनराइजर्स ने दो विकेट पर 242 रन बनाने के बाद कैपिटल्स को नौ विकेट पर 195 रन पर रोक दिया। शर्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि पिच पर गेंद थोड़ी धीमी आ रही थी जिससे पावरप्ले में टीम को अपनी योजना बदलनी पड़ी।

सनराइजर्स ने दो विकेट पर 242 रन बनाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट पर 195 रन पर रोक दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने कहा कि अभिषेक शर्मा जैसे ‘ज्यादा जोखिम, ज्यादा इनाम’ की रणनीति पर चलने वाले खिलाड़ी का बीच में खराब प्रदर्शन करना अपरिपक्वता का संकेत नहीं है।

आरोन ने कहा कि परिपक्व हुए बिना कोई भी दुनिया का नंबर एक टी20 बल्लेबाज नहीं बन सकता और उनके जैसे असाधारण खिलाड़ी को कुछ छूट मिलनी चाहिए। भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें एक खास प्रतिभा बताया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज के आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाने के बाद पुजारा ने उनकी तारीफ की। अभिषेक ने तूफानी पारी खेलते हुए 68 गेंद में नाबाद 135 रन बनाए जिससे सनराइजर्स ने दो विकेट पर 242 रन बनाए और फिर 47 रन से जीत दर्ज की।

टॅग्स :आईपीएल 2026अभिषेक शर्माIPLदिल्ली कैपिटल्सईशान किशनपैट कमिंससनराइजर्स हैदराबाद

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या