लाइव न्यूज़ :

कौन थीं बसंती चटर्जी?, 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 12:17 IST

अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में महीनों तक भर्ती रहीं और बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों ने सलाह दी थी कि इस अवस्था में नर्सों की निगरानी में घर पर ही रखा जाए।पांच दशकों से ज्यादा के करियर में चटर्जी ने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।‘भूतु’, ‘बोरोन’, ‘दुर्गा दुर्गेशरी’ जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया।

कोलकाताः जानी-मानी बंगाली अदाकारा बसंती चटर्जी का मंगलवार रात यहां उनके घर पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। ‘पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट्स फोरम‘ के एक प्रवक्ता ने बताया कि चटर्जी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। वह एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में महीनों तक भर्ती रहीं और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी।

डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि इस अवस्था में उन्हें नर्सों की निगरानी में घर पर ही रखा जाए। पांच दशकों से ज्यादा के करियर में चटर्जी ने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘ठगिनी’, ‘मंजरी ओपेरा’ और ‘आलो’ जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं। उन्होंने ‘भूतु’, ‘बोरोन’, ‘दुर्गा दुर्गेशरी’ जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया।

वह आखिरी बार धारावाहिक ‘गीता एलएलबी’ में दिखायी दी थीं, जिसकी शूटिंग के दौरान वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गयी थीं। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अभिनेता भास्वर चटर्जी ने कहा, ‘‘उन्हें पिछले कुछ समय से काफी शारीरिक पीड़ा हो रही थी।’’ भास्वर चटर्जी ने कहा कि गिरते स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के बावजूद उनका हुनर अद्वितीय था।

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगालहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच