लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः चीन-अमेरिका व्यापारिक टकराव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 14, 2019 07:23 IST

अमेरिका चीन को जितना माल बेचता है, चीन उससे लगभग चार गुना अमेरिका को बेचता है. अमेरिका के शहरों और दूरदराज के गांवों की दुकानें भी चीनी माल से पटी रहती हैं. चीन और अमेरिका के बीच लगभग साढ़े सात सौ बिलियन डॉलर का व्यापार है.

Open in App

व्यापार को लेकर आजकल अमेरिका और चीन के बीच ऐसी ठन गई है कि यह मामला अगर शीघ्र नहीं सुलझा तो इसका बुरा असर सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. जैसा मंदी का दौर 2008-09 में सारी दुनिया में छा गया था, वैसा या उससे भी बदतर दौर अगले एक-दो साल में देखा जा सकता है. ट्रम्प ने अमेरिका में खपनेवाले चीनी माल पर तटकर 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है. 

अमेरिका चीन को जितना माल बेचता है, चीन उससे लगभग चार गुना अमेरिका को बेचता है. अमेरिका के शहरों और दूरदराज के गांवों की दुकानें भी चीनी माल से पटी रहती हैं. चीन और अमेरिका के बीच लगभग साढ़े सात सौ बिलियन डॉलर का व्यापार है. पहले चीन ने अमेरिकी सामान पर तटकर बढ़ाया तो अमेरिका ने भी नहले पर दहला मार दिया. दोनों देश एक-दूसरे के माल पर तटकर बढ़ाना यह कहकर उचित ठहरा रहे हैं कि उन्हें अपने-अपने उद्योग-धंधों की रक्षा करनी है. यदि तटकर बढ़ेगा तो वे चीजें महंगी हो जाएंगी और स्थानीय चीजों के मुकाबले कम खरीदी जाएंगी. यदि इस तटकर विवाद को विश्व व्यापार संगठन में ले जाया जाएगा तो वहां तो पहले से ही अमेरिका ने चीन को 19 मामलों में मात दे रखी है.  

इस तनाव के कारण मुंबई का शेयर बाजार हिलने लगा है लेकिन भारत को इससे फायदा भी हो सकता है. भारत का माल अमेरिका और चीन, दोनों जगह ज्यादा बिक सकता है, हालांकि भारत और अमेरिका के बीच भी व्यापारिक तनाव चल रहा है. चीन की अर्थव्यवस्था इस समय अधोगामी हो गई है. 

उसकी विकास-दर 2-3 प्रतिशत पर अटकी है. उसका कर्ज उसके जीडीपी से तीन गुना ज्यादा है. चीन के मेगा स्टोर और मॉल खाली पड़े हैं और हजारों फ्लैटों में कोई रहनेवाला नहीं है. यदि अमेरिका से व्यापारिक संबंध विच्छेद हो गए तो चीनी अर्थव्यवस्था को ढेर होते देर नहीं लगेगी. ट्रम्प ने चीन को धमकाया है कि वह अगली अमेरिकी सरकार का इंतजार न करे. उसे जो समझौता करना है, अभी करे. अगली सरकार भी ट्रम्प की ही होगी. तब चीन की मुश्किलें और बढ़ेंगी.

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वअमेरिका के ताजा खुलासों से एलियंस पर फिर छिड़ती बहस

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

भारतकेवल 2 गाड़ी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार किया कम, वीडियो

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्व8 महीने की सजा काटने के बाद रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा

विश्वPakistan: बन्नू चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए, 3 घायल, तस्वीरें सामने आईं