8 महीने की सजा काटने के बाद रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 09:25 IST2026-05-11T09:23:41+5:302026-05-11T09:25:00+5:30

1998 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी की स्थापना की और उन्होंने 2001 से लेकर 2006 में सैन्य तख्तापलट तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

Thailand's ex-PM Thaksin Shinawatra released from prison after serving 8 months abuse power Klong Prem Central Prison in Bangkok on May 11, 2026 | 8 महीने की सजा काटने के बाद रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा

file photo

Highlightsसफेद पोलो शर्ट और नीली पैंट पहने जेल से बाहर निकले थाकसिन को उनके परिजनों ने गले लगाया।समर्थकों ने 'हम थाकसिन से प्यार करते हैं' के नारे लगाए और उन्हें लाल गुलाब भेंट किए। थाकसिन देश के इतिहास में पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पूरे चार साल का कार्यकाल पूरा किया।

बैंकाक: थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा को सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामले में आठ महीने की जेल की सजा काटने के बाद सोमवार को रिहा कर दिया गया। शिनावात्रा को इस मामले में एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। शिनावात्रा (76) की रिहाई के अवसर पर उनके करीब 300 समर्थक और राजनीतिक सहयोगी 'क्लोंग प्रेम केंद्रीय कारागार' के बाहर एकत्र हुए। इस दौरान उनकी बेटी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे। सफेद पोलो शर्ट और नीली पैंट पहने जेल से बाहर निकले थाकसिन को उनके परिजनों ने गले लगाया।

इस दौरान उनके समर्थकों ने 'हम थाकसिन से प्यार करते हैं' के नारे लगाए और उन्हें लाल गुलाब भेंट किए। थाकसिन ने मुस्कुराकर समर्थकों का अभिवादन किया, लेकिन मीडिया से बिना बात किए वहां से रवाना हो गए। थाकसिन उद्योगपति थे, जिन्होंने 1998 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी की स्थापना की और उन्होंने 2001 से लेकर 2006 में सैन्य तख्तापलट तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

थाकसिन देश के इतिहास में पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पूरे चार साल का कार्यकाल पूरा किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा योजना और देश के कम विकसित हिस्सों में सड़क निर्माण जैसी नीतियों को समाज के गरीब तबके, विशेष रूप से ग्रामीण उत्तरी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों से भरपूर समर्थन मिला।

लेकिन उनकी लोकप्रियता और कभी-कभी मनमानी शैली ने उनके समर्थकों और देश के शहरी अभिजात वर्ग, राजशाही समर्थकों और सेना के बीच गहरी दरारें पैदा कर दीं। उन पर अपने व्यापारिक हितों के लिए पद का दुरुपयोग करने और एक लॉटरी परियोजना को अवैध रूप से मंजूरी देने के आरोप थे, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ था।

Web Title: Thailand's ex-PM Thaksin Shinawatra released from prison after serving 8 months abuse power Klong Prem Central Prison in Bangkok on May 11, 2026

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे