लाइव न्यूज़ :

फिजूलखर्ची रोकने और सहेजने से ही बचेगा पानी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 11, 2025 07:12 IST

शहरों में कांक्रीटीकरण के चक्कर में कोई ऐसी जगह ही नहीं बचती जहां बरसात का पानी जमीन में समा सके.

Open in App

भयावह गर्मी ने अपना असर दिखाना अभी शुरू ही किया है और मध्य प्रदेश में डिंडौरी जिले के गांव देवरा में बहुएं ससुराल छोड़कर अपने मायके जाने लगी हैं. वजह है जलसंकट. कुएं सूख गए हैं, हैंडपंप में पानी आ नहीं रहा और गांव में नल जल योजना होने के बावजूद नल में पानी महीने में मुश्किल से दस दिन ही आता है. यह समस्या किसी एक गांव की ही नहीं है बल्कि कम-अधिक मात्रा में इस समय लगभग पूरे देश की है.

बहुत समय पुरानी बात नहीं है जब मई-जून की गर्मी में भी लोगों का काम कुओं से ही चल जाता था, बोरवेल अपवाद स्वरूप ही कहीं-कहीं देखने को मिलते थे. लेकिन कुछ दशकों के भीतर ही भूमिगत जल का दोहन इतनी बेरहमी से हुआ कि कुओं में अब कहीं पानी दिखता भी है तो सिर्फ बरसात के मौसम में. हैंडपंप भी गर्मी का महीना आते ही जवाब दे जाते हैं.

ऐसा नहीं है कि दुनिया में पानी की मात्रा घट गई है; वह तो हमेशा एक जैसी रहती है, लेकिन हमने उसके इस्तेमाल के चक्र को बिगाड़ दिया है. बरसाती पानी को पहले पेड़-पौधों, तालाबों के माध्यम से जमीन के भीतर संजोया जाता था, जिससे ग्रीष्म ऋतु में भी कुओं का पानी सूखता नहीं था. अब शहरों के तालाब तो अतिक्रमण का शिकार हो ही गए हैं, गांवों में भी जहां तालाब हैं भी, वहां फसल लेने के चक्कर में उनका लगभग खात्मा कर दिया गया है.

पेड़ों को काटने में तो हम कंजूसी नहीं करते लेकिन नए पौधों को लगाने भर से ही अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ लेते हैं, फिर चाहे उसे पशु खा जाएं या गर्मी में सूख जाए. शहरों में कांक्रीटीकरण के चक्कर में कोई ऐसी जगह ही नहीं बचती जहां बरसात का पानी जमीन में समा सके.

रेन वाटर हार्वेस्टिंग जमीन पर कम, कागजों पर ज्यादा है. नतीजतन जरा भी ज्यादा बारिश हुई नहीं कि शहर जल-थल हो जाता है. वैसे जलसंकट ने कोई एक दिन या एक साल में इतना विकराल रूप नहीं लिया है. पिछले कुछ दशकों से यह साल-दर-साल बढ़ता रहा है, लेकिन पानी जब तक सिर के ऊपर से गुजरने न लगे, तक तक डूबने का डर कहां पैदा होता है? पर्यावरण के हिमायती, विशेषज्ञ तो जाने कब से चिल्ला-चिल्ला कर आगाह कर रहे हैं लेकिन एक तरफ तो हम पानी की कीमत नहीं समझ रहे हैं, दूसरी तरफ ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं.

फ्रिज के बिना तो अब किसी घर की कल्पना भी नहीं की जा सकती; कूलर से भी काम नहीं चल पाता, एसी हमारी जरूरत बनती जा रही है, फिर भले ही उससे पैदा होने वाली ग्रीन हाउस गैसें हमारे घर के बाहर की गर्मी को और बढ़ाएं! सड़कों की भीड़भाड़ में भले ही हमारे निजी वाहन रेंगते हुए चलें लेकिन सार्वजनिक परिवहन के साधनों का इस्तेमाल करना हमें असुविधाजनक लगता है! हम शायद भूल गए हैं कि प्रकृति की सहनशक्ति की भी एक सीमा होती है और अब उसका धैर्य जवाब देने लगा है.

अभी तो सिर्फ गांव की बहुएं ही ससुराल छोड़कर जा रही हैं, कहीं ऐसा न हो कि पानी के अभाव में पूरे गांव के गांव ही पलायन करने के लिए मजबूर होने लगें! लेकिन पलायन करके जाएंगे भी कहां, कम-ज्यादा मात्रा में सभी को तो जलसंकट चपेट में ले रहा है. इसलिए अगर हम चाहते हैं कि बहुओं को पानी के अभाव में घर न छोड़ना पड़े, गांव-घर पानीदार बनी रहें तो पानी की फिजूलखर्ची रोकनी होगी और बरसात में उसे सहेजना भी होगा.

टॅग्स :Water Resources DepartmentIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

भारतState Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल