लाइव न्यूज़ :

रंजना मिश्रा ब्लॉग: हरियाली लाने की अनूठी पद्धति है 'मियावाकी'

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: June 28, 2023 12:14 IST

 मियावाकी पद्धति में ज्यादातर आत्मनिर्भर पौधे उपयोग में लाए जाते हैं, इसलिए उन्हें जल व खाद देने की तथा अन्य नियमित रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ती।

Open in App

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में धरती को शीघ्र हरा-भरा बनाने वाली एक जापानी पद्धति मियावाकी का जिक्र किया था और देशवासियों तथा विशेषकर शहरों में रहने वाले लोगों से यह आग्रह किया था कि वे इसके जरिये धरती व प्रकृति को हरा-भरा तथा स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।

जंगलों को तेजी से बढ़ाने, घना बनाने और प्राकृतिक बनाने में मदद करने वाली एक पद्धति को 1970 के दशक में जापानी वनस्पतिशास्त्री अकीरा मियावाकी ने विकसित किया था। उन्हीं के नाम पर इसका नाम मियावाकी पद्धति पड़ा।

इस पद्धति को विकसित करने के पीछे का मूल उद्देश्य यह था कि एक छोटे से भूभाग में बहुत ही कम समय में सघन वन का निर्माण किया जा सके. इस पद्धति में पेड़ स्वयं अपना विकास करते हैं और तीन वर्ष के भीतर ही वे अपनी पूरी लंबाई तक वृद्धि कर लेते हैं।

 सूखे और कटाव के क्षेत्रों में जंगल उत्पन्न करने के लिए इस प्रक्रिया में मिट्टी को गीली घास से ढंक दिया जाता है. इस पद्धति में एक साथ कई अलग-अलग प्रकार के पेड़ लगाए जाते हैं, जिससे विभिन्न प्रजातियों के बीच एक संतुलित वातावरण पैदा होता है।

 इसके परिणामस्वरूप पौधे दस गुना अधिक तेजी से बढ़ते हैं और ये जंगल सामान्य जंगलों की तुलना में तीस गुना अधिक घने होते हैं. मियावाकी पद्धति से तैयार किए गए वनों में विशिष्ट अनुपात और अनुक्रम में पौधों की केवल देसी किस्मों का ही चयन किया जाता है, जिससे सौ प्रतिशत स्व-टिकाऊ पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण होता है।

 यानी मियावाकी वानिकी केवल स्थानीय प्रजातियों का ही उपयोग करती है. इस प्रकार के वन स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के साथ मिलकर लंबे समय तक चलते हैं और ये शहरी वातावरण में भी मौजूद रह पाते हैं.

 कम समय में सघन वृक्षारोपण करने की यह एक बहुत ही सफल और प्रचलित जापानी तकनीक है. इस विधि के द्वारा बहुत ही कम समय में किसी भी जंगल को एक घने जंगल में परिवर्तित किया जा सकता है।

 मियावाकी पद्धति में ज्यादातर आत्मनिर्भर पौधे उपयोग में लाए जाते हैं, इसलिए उन्हें जल व खाद देने की तथा अन्य नियमित रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ती।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट4 टीम के खिलाफ 1100 से अधिक रन, कमाल करते हो विराट कोहली? लिस्ट में रोहित शर्मा और डेविड वार्नर भी शामिल

भारतयात्रीगण ध्यान दें, जून में बिलासपुर रुट की 76 ट्रेनें रद्द?, रद्द की गई ट्रेन की पूरी लिस्ट एक साथ देखिए?

पूजा पाठPanchang 14 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 14 May 2026: आज बढ़ सकती हैं इन 3 राशिवालों की परेशानियां, सतर्क रहकर नुकसान से बचें

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

भारतVIDEO: उत्तम नगर से गुरुग्राम तक बारिश-ओलावृष्टि, लोगों को गर्मी से राहत

भारतसड़क सुरक्षाः हर साल लाखों की मौत, भारत में ‘लेन ड्राइविंग’ पर अमल नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वीएलटीडी और आपातकालीन बटन अनिवार्य रूप से लगाए जाएं