4 टीम के खिलाफ 1100 से अधिक रन, कमाल करते हो विराट कोहली? लिस्ट में रोहित शर्मा और डेविड वार्नर भी शामिल

विराट कोहली ने 23 रन पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 60 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के जड़ित नाबाद शतकीय पारी खेली जिससे आरसीबी ने पांच गेंद रहते चार विकेट पर 194 रन बनाकर सत्र की आठवीं जीत दर्ज की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 14, 2026 06:03 IST2026-05-14T05:56:45+5:302026-05-14T06:03:26+5:30

Most runs against an opponent in IPL 1174 Virat Kohli vs CSK 1172 Virat vs DC 1161 Rohit Sharma vs KKR 1159 Virat vs PBKS 1134 David Warner vs PBKS 1126 Virat vs KKR | 4 टीम के खिलाफ 1100 से अधिक रन, कमाल करते हो विराट कोहली? लिस्ट में रोहित शर्मा और डेविड वार्नर भी शामिल

file photo

googleNewsNext
Highlightsकेकेआर के खिलाफ आरसीबी का पिछला उच्चतम स्कोर 2016 में ईडन गार्डन्स में 184 रन था।छह विकेट से शिकस्त देकर तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। विराट कोहली लगातार 2 मैच में 0 पर आउट हुए थे।

रायपुर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) विराट कोहली (नाबाद 105 रन) के नौंवे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शतक की मदद से बुधवार को यहां बारिश के कारण देर से शुरू हुए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से शिकस्त देकर तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। पिछले दो मैच में शून्य पर आउट होने वाले कोहली ने 23 रन पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 60 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के जड़ित नाबाद शतकीय पारी खेली जिससे आरसीबी ने पांच गेंद रहते चार विकेट पर 194 रन बनाकर सत्र की आठवीं जीत दर्ज की। केकेआर के खिलाफ आरसीबी का पिछला उच्चतम स्कोर 2016 में ईडन गार्डन्स में 184 रन था।

आईपीएल में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ कई शतक-

2 - जोस बटलर बनाम केकेआर, आरसीबी

2 - विराट कोहली बनाम जीएल, केकेआर।

अभी तक किसी भी टीम को क्वालिफाई करने का मौका नहीं मिला है, जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, पिछले दो दिनों में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नॉकआउट में जगह पक्की करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए हैं, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावनाओं को झटका लगा है।

आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे सफल लक्ष्य का पीछा-

228 बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025 – कोहली 54(30)

206 बनाम जीटी, बेंगलुरु, 2026 – कोहली 81(44)

204 बनाम केएक्सआईपी, बेंगलुरु, 2010 – कोहली 16*(12)

202 बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026 – कोहली 69*(38)

201 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024 – कोहली 70*(44)

193 बनाम केकेआर, रायपुर, 2026 – कोहली 105*(60)।

आईपीएल में किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे अधिक रन-

1174 - विराट कोहली बनाम सीएसके

1172 - विराट कोहली बनाम डीसी

1161 - रोहित शर्मा बनाम केकेआर

1159 - विराट कोहली बनाम पीबीकेएस

1134 - डेविड वार्नर बनाम पीबीकेएस

1126 - विराट कोहली बनाम केकेआर*।

आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक शतक-

3 - जोस बटलर

3 - विराट कोहली*

2 - बेन स्टोक्स।

आईपीएल में आरसीबी बनाम केकेआर के लिए शतक-

102* (55) - क्रिस गेल, कोलकाता, 2011

100 (58) - विराट कोहली, कोलकाता, 2019

105* (60) - विराट कोहली, रायपुर, 2026।

Open in app