लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: जैव विविधता पर मंडराते संकट के बादल

By योगेश कुमार गोयल | Updated: May 22, 2023 12:21 IST

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर साल 22 मई को मनाया जाता है. यह बात साफ हो गई है कि धरती का पारिस्थितिकी तंत्र बेहद खराब हो चुका है. ऐसे में इस संबंध में और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है.

Open in App

प्राकृतिक संसाधनों के बड़े पैमाने पर दोहन, शहरीकरण, औद्योगिकीकरण, शिकार और वृक्षों की कटाई जैसी गतिविधियों से धरती पर बड़े बदलाव हो रहे हैं. प्रदूषित वातावरण और प्रकृति के बदलते मिजाज के कारण जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की अनेक प्रजातियों का अस्तित्व संकट में पड़ गया है. कई प्रजातियां तेजी से लुप्त होती जा रही हैं. 

वनस्पति और जीव-जंतु ही धरती पर बेहतर और जरूरी पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करते हैं और वन्य जीव चूंकि हमारे मित्र भी हैं, इसलिए उनका संरक्षण किया जाना बेहद जरूरी है. पृथ्वी पर मौजूद जंतुओं और पौधों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए तथा जैव विविधता के मुद्दों के बारे में लोगों में जागरूकता और समझ बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है.

अब तक के कई शोधों से यह सामने आ चुका है कि धरती का पारिस्थितिकी तंत्र बेहद खराब हो चुका है. मानवीय दखल से दूर रहने के कारण और स्थानीय जनजातीय लोगों की भूमिका के चलते पृथ्वी का मात्र तीन प्रतिशत हिस्सा ही पारिस्थितिक रूप से सुरक्षित रह गया है. 

ब्रिटेन स्थित स्मिथसोनियन एनवायरनमेंटल रिसर्च सेंटर के मुताबिक विश्व के केवल 2.7 फीसदी हिस्से में ही अप्रभावित जैव विविधता बची है, जो बिल्कुल वैसी ही है जैसी पांच सौ वर्ष पूर्व हुआ करती थी. अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के शोधकर्ताओं का मानना है कि आगामी 50 वर्षों में वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की प्रत्येक तीन में से एक यानी एक तिहाई प्रजातियां विलुप्त हो जाएंगी. 

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चीन में 1 दिन में पुल बन जाता है' पप्पू यादव का सरकार पर तंज

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतसुशासन और बदलाव का वादा, CM नामित होने के बाद बोले VD सतीशन

भारत'एक नया केरल बनेगा' CM नामित होने के बाद बोले VD सतीशन

भारतवीडी सतीसन कौन हैं? जो बनेंगे केरलम के अगले सीएम, कांग्रेस ने चुना केरल विधायक दल का नेता

भारत अधिक खबरें

भारत2021 की हिंसा को लोग भूल गए, हुमायूं कबीर का बयान

भारतVD Satheesan होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस का बड़ा फैसला

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतधूल भरी आंधी ने उजाड़े कई आशियाने, आंधी-बारिश से 89 की मौत; मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा