लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: चुनाव-केंद्रित न रहे देश की राजनीति

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: September 5, 2023 11:47 IST

चुनाव जनतंत्र का उत्सव होते हैं। इस उत्सव की गरिमा बनी रहनी चाहिए। सत्तारूढ़ पक्ष और विपक्ष दोनों को एक-दूसरे की आलोचना करने का पूरा अधिकार है और जरूरी भी है लेकिन पिछले कुछ चुनाव से यह आलोचना कई बार मर्यादाएं लांघ जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव जनतंत्र का उत्सव होते हैं, इस उत्सव की गरिमा बनी रहनी चाहिएदेश की समूची राजनीति चुनाव-केंद्रित ही नहीं हो गई है और नेताओं के भाषण चुनावी लगने लगे हैंपक्ष और विपक्ष दोनों एक-दूसरे की आलोचना करते हैं और यह आलोचना कई बार मर्यादाएं लांघ जाती है

वर्ष 1952 में देश में पहला आम चुनाव हुआ था। इसके बाद चार-पांच चुनाव तो 5 साल के निर्धारित अंतराल पर हुए और चुनाव-प्रचार का काम भी इसी के अनुसार हुआ, पर इसके बाद सिलसिला बिगड़ने लगा। राज्यों में अलग-अलग समय पर चुनाव होने लगे, प्रचार-कार्य भी उसी के अनुसार हुआ और अब तो स्थिति यह बन गई है कि देश की समूची राजनीति चुनाव-केंद्रित ही नहीं हो गई है, बल्कि राजनीतिक दलों के नेताओं के सारे भाषण चुनावी लगने लगे हैं।

चुनाव जनतंत्र का उत्सव होते हैं। इस उत्सव की गरिमा बनी रहनी चाहिए। सत्तारूढ़ पक्ष और विपक्ष दोनों को एक-दूसरे की आलोचना करने का पूरा अधिकार है और जरूरी भी है यह आलोचना पर दुर्भाग्य की बात यह है कि पिछले एक अर्से से कहना चाहिए पिछले कुछ चुनाव से यह आलोचना कई बार मर्यादाएं लांघ जाती है।

विरोधियों की रीति-नीति पर हमला करना कतई गलत नहीं है और अपना बचाव करना भी उतना ही सही है लेकिन विरोधी पूरा गलत है और मैं पूरा सही हूं वाली यह रणनीति सहज गले नहीं उतरती। आत्मविश्वास और आत्मश्लाघा में एक अंतर हुआ करता है। बड़े नेताओं से यह अपेक्षा की जाती है कि वे इनके बीच की सीमा-रेखा का ध्यान रखेंगे। जनतांत्रिक परंपराओं और मर्यादाओं का तकाजा है कि राजनीति छिछली आलोचनाओं से ऊपर उठकर हो।

इसी साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में चुनाव होने वाले हैं फिर उसके कुछ अर्सा बाद ही 2024 में आम-चुनाव होंगे जैसा कि स्पष्ट दिख रहा है। दोनों ही के लिए प्रचार-कार्य शुरू हो चुका है। संबंधित सरकारें अपनी उपलब्धियों के ढिंढोरे पीट रही हैं। ‘रेवड़ियां’ बांटने में कोई पीछे नहीं रहना चाह रहा। दावों और वादों के ढेर लग रहे हैं। आधारहीन गारंटियां दी जा रही हैं।

ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आते जाएंगे, इन कथित गारंटियों की गति भी तेज होती जाएगी। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी और तेजी से लगेंगे। इन सबसे क्या और कितना चुनावी लाभ होता है, यह तो आने वाला कल ही बताएगा पर इतना तय है कि प्रचार का स्तर पिछले चुनावों से और अधिक नीचे ही जाएगा।

जनतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करने वालों को निश्चित रूप से यह सब पीड़ादायक ही लगता होगा। एक बात जो हमारे राजनेताओं और राजनीतिक दलों को समझनी होगी, वह यह है कि मतदाता को हमेशा नहीं बरगलाया जा सकता। ‘यह पब्लिक है सब जानती है’ नारे और दावे अच्छे लगते हैं पर यह कतई जरूरी नहीं है कि मतदाता इससे बहल ही जाए।

टॅग्स :BJPचुनाव आयोगelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो