पप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2026 17:23 IST2026-04-22T17:12:41+5:302026-04-22T17:23:46+5:30
Anant Singh On Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ज्यादातार महिलाएं किसी मेल नेता के कमरे में कुछ समय बिताए बिना राजनीति में नहीं आ सकती हैं।

Anant Singh On Pappu Yadav
पटनाः निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान पर JDU विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा कि पप्पू यादव पागल हो गए हैं। उनकी अपनी पत्नी कहां हैं उनकी अपनी पत्नी भी एक नेता हैं, किसी और के बारे में बोलने से पहले उन्हें अपनी पत्नी से भी पूछ लेना चाहिए। जदयू से मोकामा विधायक सिंह ने जमकर क्लास लगाई। पप्पू यादव ने महिलाओं पर बयान दिया और राजनीति तेज है। पप्पू ने कहा था कि ज्यादातार महिलाएं किसी मेल नेता के कमरे में कुछ समय बिताए बिना राजनीति में नहीं आ सकती हैं। इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया और पक्ष और विपक्ष इसकी आलोचना कर रहे हैं।
#WATCH पटना, बिहार: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान पर JD(U) विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा, "पप्पू यादव पागल हो गए हैं। उनकी अपनी पत्नी कहां हैं?...उनकी अपनी पत्नी भी एक नेता हैं, किसी और के बारे में बोलने से पहले उन्हें अपनी पत्नी से भी पूछ लेना चाहिए..." pic.twitter.com/zOo3fQdhs5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान पर कहा कि वे खुद एक राजनेता हैं। अभी लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया गया था और उन्होंने उसके खिलाफ वोट किया है, भाजपा में और भारत की संस्कृति में हमेशा नारी शक्ति की एक आदर्श के रूप में पूजा की जाती है, जो नारी शक्ति के सम्मान की बात नहीं करेगा, वो सत्ता से बहुत दूर रहेगा।
#WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान पर कहा, "वे खुद एक राजनेता हैं। अभी लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया गया था और उन्होंने उसके खिलाफ वोट किया है...भाजपा में और भारत की संस्कृति में हमेशा नारी शक्ति की एक आदर्श के… pic.twitter.com/qFu8LO6sMq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026