लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: साइबर ठगी के नए-नए हथकंडों के प्रति जागरूकता जरूरी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 30, 2023 12:12 IST

सरकार तो धोखाधड़ी रोकने के लिए ठगी में शामिल मोबाइल नंबरों को निलंबित करने सहित अन्य उपायों पर काम कर ही रही है, आम नागरिकों का भी दायित्व है कि वे उस बारे में खुद जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें, तभी साइबर अपराधियों के चंगुल से बचा जा सकता है।

Open in App

डिजिटल धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं के बीच यह जानकारी सुकून देने वाली है कि साइबर अपराध, ठगी में शामिल 70 लाख फोन काटे गए हैं। वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी पर रोक लगाने के मकसद से साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल अब तक 70 लाख मोबाइल नंबर निलंबित किए हैं।

उल्लेखनीय है कि साइबर धोखाधड़ी के बारे में लोगों के बीच लगातार जागरूकता फैलाए जाने के बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी तक ठगों द्वारा लोगों से किसी बहाने ओटीपी, पासवर्ड या अन्य संवेदनशील जानकारियां लेकर ही ठगी को अंजाम दिया जाता था, जिससे अधिकांश लोग इस बारे में सतर्क हो गए थे।

लेकिन अब ओटीपी के लिए कोई फोन या मैसेज आए बिना ही लोगों के बैंक खातों से रकम गायब हो रही है, जिससे लोगों को जागरूक करने के पारंपरिक तरीके नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं।

आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के जरिये होने वाली धोखाधड़ी के हाल ही में सामने आए मामलों ने इस खतरे की ओर ध्यान दिलाया है। अकेले बेंगलुरु में इस तरह के सौ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें अपराधियों की कार्यप्रणाली ऐसी थी कि स्टाम्प और पंजीकरण विभाग के पोर्टल कावेरी 2.0 पर अपलोड होने वाले दस्तावेजों से वे लोगों के आधार नंबर और उनके अंगूठे की छाप हासिल करके ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

पीड़ितों को पता तब चलता था जब उनके पास बैंक से उनके खाते से पैसे निकाले जाने का मैसेज आता था। ठगी की यह कार्यप्रणाली पहली बार 2018 में हैदराबाद में सामने आई थी, जब मोबाइल का सिम कार्ड बेचने वाले एक दुकानदार ने लोगों को धोखा देने के लिए उनकी उंगलियों के निशान और मोबाइल नंबरों की नकल की थी।

हालांकि ठगी की यह घटनाएं सामने आने के बाद पोर्टल कावेरी 2.0 से उंगलियों की छाप को अस्पष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन हम इतनी अधिक जगहों पर अपने बायोमीट्रिक विवरण छोड़ते जाते हैं कि अपराधियों के लिए उन्हें हासिल करना ज्यादा मुश्किल नहीं हो सकता। रिपोर्टें तो ऐसी भी आई हैं कि 81.5 करोड़ भारतीयों का आधार डाटा चोरी हो गया है और इसे ‘डार्क नेट’ पर डाल दिया गया है।

हालांकि आधार कार्ड में लॉक-अनलॉक करने जैसे सुरक्षा प्रबंध होते हैं, जिसका उपयोग करके अपने कार्ड को दुरुपयोग होने से बचाया जा सकता है लेकिन सवाल यह है कि कितने लोग ऐसे सुरक्षा उपायों से वाकिफ हैं? इसलिए डिजिटल धोखाधड़ी के नए-नए तरीकों के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।

सरकार तो धोखाधड़ी रोकने के लिए ठगी में शामिल मोबाइल नंबरों को निलंबित करने सहित अन्य उपायों पर काम कर ही रही है, आम नागरिकों का भी दायित्व है कि वे उस बारे में खुद जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें, तभी साइबर अपराधियों के चंगुल से बचा जा सकता है।

टॅग्स :Cyber Crime Police Stationक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया