लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में सिखों के बहाने भारत पर हमला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 4, 2018 01:09 IST

अफगानिस्तान में सिख और हिंदू लोग सदियों से रहते आए हैं। वे अपने धर्म का पालन निष्ठापूर्वक करते हैं लेकिन इस्लामी रीति-रिवाजों का सम्मान भी वे पूरी तरह करते रहे हैं।

Open in App

-वेदप्रताप वैदिकअफगानिस्तान के शहर जलालाबाद में सिखों और हिंदुओं का जिस तरह से कत्लेआम हुआ है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उनका एक प्रतिनिधिमंडल अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी से मिलने जलालाबाद जा रहा था। लेकिन वह वहां पहुंचता, उसके पहले ही 20 लोगों की हत्या कर दी गई। प्रतिनिधिमंडल में अक्तूबर में होने वाले संसदीय चुनाव के एक उम्मीदवार अवतार सिंह भी शामिल थे। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी निजामे-मुस्तफा (इस्लामिक स्टेट) ने ली है, जो कि मूल रूप से अरब देशों में सक्रिय आतंकवादी संगठन है। किसी तालिबान संगठन का नाम इस मामले में अभी सामने नहीं आया है।

अफगानिस्तान में सिख और हिंदू लोग सदियों से रहते आए हैं। वे अपने धर्म का पालन निष्ठापूर्वक करते हैं लेकिन इस्लामी रीति-रिवाजों का सम्मान भी वे पूरी तरह करते रहे हैं। तालिबान से भी उनके संबंध सरल रहे हैं। काबुल के लोकप्रिय सांसद बबरक कारमल, जो बाद में राष्ट्रपति बने, मुङो काबुल के गुरुद्वारे और आसामाई का 1800 साल पुराना मंदिर दिखाने 1969 में ले गए थे। अफगान बादशाह जहीर शाह और लगभग सभी अफगान राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों का हिंदुओं और सिखों से सदा मधुर संबंध रहा है।

अफगानिस्तान की संसद के अध्यक्ष वरदक साहब ने मुङो 1969 में जब पहली बार संसद देखने के लिए बुलाया तो मुङो लेने एक सिख सांसद और उपाध्यक्ष अहद करजई (पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के पिता) को भेजा था। अफगानिस्तान के सिखों ने अफगान-संस्कृति से पूरा तालमेल बिठा रखा है। वे पश्तो और फारसी बोलते हैं और ज्यादातर सिख व्यापारी हैं। उन पर तालिबान हमला करें, इसकी संभावना कम से कम है। यह हमला पाक के आतंकवादी गुटों की तरफ  से किया गया हो सकता है। पाकिस्तान सरकार को अपने आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है।

(वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार)

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

भारतState Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल

भारतनई सरकार जरूर बनी, रास्ता पुराना वाला ही सही?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-जनता को नीतीश कुमार ही पसंद, वादे करेंगे पूरे?

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतVIDEO: पीएम मोदी बोले, “मिठाई भी बंटेगी, झालमुरी भी!”, बंगाल में BJP की जीत तय?