लाइव न्यूज़ :

Video: अमेरिकी नव-निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के पैर में हुआ फ्रैक्चर, डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो शेयर कर ये कहा

By अनुराग आनंद | Updated: November 30, 2020 13:48 IST

अमेरिकी नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन बीते दिनों कुत्ते के साथ खेलते हुए फिसल गए थे, जिसके बाद उनके पैर में चोट आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देनव-निर्वाचित राष्ट्रपति की टीम ने कहा कि रविवार को 78 वर्षीय बाइडेन को फिसलने के बाद डॉक्टर के पास ले जाया गया।जो बाइडेन के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि स्कैन में "मिड-फुट में हेयरलाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हाल में हुए चुनाव में जीतने वाले नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। इसके बाद खबर है कि डॉक्टरों ने संभवत: उन्हें कुछ समय के लिए एक मेडिकल बूट पहनने के लिए कहा है। 

इस घटना की सूचना मिलने पर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर जो बाइडन का एक वीडियो साझा किया है। ट्रंप ने बाइडेन के इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि आप जल्द ठीक हो जाओ। 

जो बाइडन कुत्ते के साथ खेलते हुए फिसल गए-

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए नव-निर्वाचित राष्ट्रपति की टीम ने कहा कि रविवार को 78 वर्षीय बाइडेन को डॉक्टर के पास ले जाया गया क्योंकि वह अपने कुत्ते के साथ खेलते हुए फिसल गए थे। 

जो बाइडेन, जो जनवरी में होने वाले शपथ ग्रहण के बाद सबसे उम्रदराज अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाएंगे। उन्हें अपने कुत्ता मेजर के साथ खेलते समय शनिवार को चोट लगी। आपको पता हो कि बाइडेन के पास दो जर्मन नस्ल का कुत्ता है।

मिड-फुट में हेयरलाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है-

राष्ट्रपति-चुनाव के निजी चिकित्सक केविन ओ'कॉनर ने शुरू में कहा था कि एक्स-रे ने किसी भी 'फ्रैक्चर' की पुष्टी नहीं की है, लेकिन कहा कि अतिरिक्त सीटी स्कैन अभी भी किया जाएगा। इसके बाद बाइडेन के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि स्कैन में "मिड-फुट में हेयरलाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।"

इसमें कहा गया कि डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ चुनाव जीतने वाले बिडेन को संभवतः कई हफ्तों तक चलने वाले बूट की आवश्यकता होगी"। 70 की उम्र में चल रहे बिडेन और डोनाल्ड ट्रम्प दोनों के साथ, राष्ट्रपति पद की दौड़ में उम्र एक मुद्दा रहा है। हाल में ट्रंप को भी कोरोना वायरस ने जकड़ लिया था। हालांकि वे जल्द ठीक हो गए।

टॅग्स :जो बाइडनडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात