लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी उप विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर बातचीत की

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:46 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, आठ अक्टूबर पाकिस्तान और अमेरिका ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के हालात सहित क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर चर्चा की।

अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान के भविष्य और अमेरिका-पाकिस्तान संबंध पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना जारी रखने की उम्मीद करते हैं।’’

विदेश मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि शर्मन अफगानिस्तान के ज्वलंत मुद्दे पर कुरैशी के साथ वार्ता करने के लिए विदेश कार्यालय गईं।

विस्तृत वार्ता के दौरान दोनों पक्ष अफगानिस्तान में टिकाऊ शांति के लिए साथ काम करने पर सहमत हुए।

एक अन्य ट्वीट में अमेरिकी उप विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान संबंध में सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ से भी मुलाकात की।

यहां अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि शर्मन ने बृहस्पतिवार को युसूफ से मुलाकात की और अफगानिस्तान में घटनाक्रमों तथा द्विपक्षीय संबंध में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक युसूफ ने कहा कि विश्व को अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के साथ अवश्य ही संपर्क बरकरार रखना चाहिए।

शर्मन नयी दिल्ली से यहां दो दिनों की यात्रा पर बृहस्पतिवार को पहुंची थीं।

विदेश कार्यालय के मुताबिक शर्मन की यात्रा, पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीच न्यूयार्क में हुई एक हालिया बैठक के बाद हो रही है। यह बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र से अलग हुई थी।

इस बीच, डॉन समाचारपत्र ने एक वरिष्ठ राजनयिक सूत्र के हवाले से कहा कि यह यात्रा एक बहुत ही नाजुक समय पर, अफगानिस्तान और व्यापक क्षेत्र में घटनाक्रमों के संदर्भ में हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला