लाइव न्यूज़ :

मध्य अफ्रीकी गणराज्य के कथित विद्रोहियों ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अपना जुर्म कबूल नहीं किया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:38 IST

Open in App

हेग, 16 फरवरी (एपी) मध्य अफ्रीकी गणराज्य में एक विद्रोही संगठन के दो कथित नेतृत्वकर्ताओं ने युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों में अपना जुर्म कबूल नहीं किया है।

उनके खिलाफ यहां अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीसी) में सुनवाई शुरू हो गई है।

पूर्व फुटबॉल अधिकारी पैट्रिस-एडवर्ड नगाइसोन और रैम्बो के नाम से जाना जाने वाला अल्फ्रेड येकातोम पर हत्या, प्रताड़ना तथा लोगों पर हमले करने के आरोप हैं।

उनका मिलिशिया संगठन 2013 और 2014 में मुस्लिम सेलेका विद्रोही समूह के साथ लड़ाई में शामिल रहा था।

अल्फ्रेड ने कहा, ‘‘आपने मेरे खिलाफ जो आरोप लगाये हैं, उन सभी को मैं खारिज करता हूं।‘‘

वहीं, पैट्रिस ने कहा, ‘‘मैं दोषी नहीं हूं।’’

ह्यूमन राइट्स वाच में अंतरराष्ट्रीय न्याय मामलों पर सहायक निदेशक एलिस केप्पलर ने कहा, ‘‘न्याय के अभाव में इस देश में बार-बार हिंसा भड़क रही है। इस चक्र को तोड़ने के लिए प्रताड़ना के खिलाफ विश्वसनीय सुनवाई की जरूरत है। ’’

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार खनिज संपन्न इस देश में मानवीय संकट बढ़ता जा रहा है। दो महीने से भी कम समय में करीब 2,00,000 लोग पलायन कर गये हैं।

मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सरकार ने सेलेका और बलाका रोधी संगठनों कथित अपराधों की मई 2014 में आईसीसी से जांच का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला