लाइव न्यूज़ :

एसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2026 12:38 IST

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 178.6 अंक यानी 0.74 प्रतिशत के लाभ में रहा।टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई।भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में कुल 46,685.21 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

नई दिल्लीः शेयर बाजार में सीमित दायरे में कारोबार के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई है। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 414.69 अंक यानी 0.53 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 178.6 अंक यानी 0.74 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल, एसबीआई, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में कुल 46,685.21 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

सप्ताह के दौरान एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 31,167.1 करोड़ रुपये घटकर 11,18,055.03 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की हैसियत 28,456.26 करोड़ रुपये घटकर 8,66,477.69 करोड़ रुपये रही। वहीं एलएंडटी का मूल्यांकन 5,371.84 करोड़ रुपये घटकर 5,46,621.21 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 15,425.09 करोड़ रुपये बढ़कर 12,02,699.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 11,486.89 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,610.02 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 8,763.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,37,562.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 6,563.28 करोड़ रुपये बढ़कर 19,42,866.58 करोड़ रुपये रहा, जबकि एलआईसी का मूल्यांकन 2,751.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,07,549.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 1,694.61 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,675.39 करोड़ रुपये रही।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारSBIएलआईसीshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

कारोबारपश्चिम एशिया तनावः फेविकोल की कीमतों में 12-15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी?, और दाम बढ़ाने की तैयारी में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज

कारोबारमैप की गलती, पहचान की सजा: आखिर क्यों सरकारी नक्शों में 'गाँव' बन गए 'स्लम'?, कागजी भूल या पहचान मिटाने की साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: 10 मई को क्या है आपके शहर में तेल का दाम? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारअब पोस्ट ऑफिस में बिना PAN कार्ड नहीं होगा कोई लेन-देन, जानें नए नियम के बारे में