लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

By अंजली चौहान | Updated: May 10, 2026 10:56 IST

Bengaluru traffic advisory: नाइस रोड, अम्ब्रेला जंक्शन और एचएएल एयरपोर्ट रोड सहित प्रमुख सड़कों पर सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच कई यात्रा प्रतिबंध लागू हैं।

Open in App

Bengaluru traffic advisory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय बेंगलुरु के दौरे पर हैं। पीएम के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। रविवार सुबह से ही शहर के कई प्रमुख हिस्सों में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू है।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

पीएम मोदी आज सुबह 9:00 बजे HAL एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद वह आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर के 45वें स्थापना दिवस और श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन समारोह में हिस्सा लेंगे। पीएम यहां नवनिर्मित 'ध्यान मंदिर' का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रमुख ट्रैफिक प्रतिबंध (सुबह 5:00 से दोपहर 3:00 बजे तक)

पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन समयों के बीच अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें:

HAL एयरपोर्ट रोड: ओल्ड एयरपोर्ट रोड से डीजीसीए (DGCA) कार्यालय तक दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।अम्ब्रेला जंक्शन: गेट नंबर 30 की ओर जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ आवाजाही बंद रहेगी।NICE रोड: सोमपुरा क्लोवरलीफ जंक्शन और कनकपुरा रोड के बीच सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

पार्किंग के लिए दिशा-निर्देश

इन क्षेत्रों में पार्किंग की अनुमति नहीं होगी:

1. ओल्ड एयरपोर्ट रोड (SD रोड जंक्शन से ट्रिनिटी जंक्शन तक)2. HAL गेट नंबर 30 रोड3. एयरपोर्ट एग्जिट रोड

ड्रॉप-ऑफ पॉइंट: मराठहल्ली या व्हाइटफील्ड से आने वाले लोग सुबह 8:30 बजे से पहले एयरपोर्ट एग्जिट रोड के गेट नंबर 2 पर यात्रियों को छोड़ सकते हैं।

वैकल्पिक मार्ग 

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यात्री इन रास्तों का उपयोग कर सकते हैं:

 प्रस्थान स्थल   - गंतव्य/डायवर्जन रूट 

तुम कुरु रोड -  CMT-  जंक्शन से राजकुमार पुण्यभूमि रोड का उपयोग करें। मागड़ी रोड- सुमनहल्ली जंक्शन से मार्ग बदलें।मैसूर रोड- नयंदहल्ली जंक्शन और आउटर रिंग रोड (ORR) का उपयोग करें। बन्नेरघट्टा रोड- हरिनगर क्रॉस और जम्बूसवारी दिन्ने रोड का मार्ग लें।

पार्किंग स्थल:

शहर की ओर से आने वाले वाहन सुरंजन दास रोड पर स्थित HAL बस यार्ड में पार्क किए जा सकते हैं। अन्य यात्री मुरुगेशपाल्या के सर एम. विश्वेश्वरैया कॉलेज ग्राउंड का उपयोग कर सकते हैं।

बेंगलुरु पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का ही चयन करें।

टॅग्स :बेंगलुरुTraffic Policeमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतOperation Sindoor's first anniversary: पीड़ितों के परिवार बोले- 'जब तक पूरी तरह से सुरक्षा और न्याय का एहसास नहीं होता, तब तक यह शांति अधूरी ही मानी जाएगी'

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

क्राइम अलर्टआईफोन असेंबल फॉक्सकॉन फैक्ट्रीः शौचालय में 19 वर्षीय रेणुका ने बच्चे को जन्म दिया, बच्चे का गला काटा और शव को बैग में डालकर फेंका

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतविजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई?, पीएम मोदी बोले- तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम

भारतजंगल में दौड़ने को तैयार मादा चीता, टाइगर स्टेट से आगे अब MP को 'वाइल्डलाइफ लीडर' बना रहे सीएम डॉ. यादव

भारतVijay Oath Ceremony: कौन हैं विजय के 9 मंत्री, जिन्होंने ने ली आज शपथ; यहाँ देखें पूरी लिस्ट

भारतउत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तारः योगी सरकार 9 साल में कुछ नहीं कर सकी, तो नए मंत्री 9 महीनों में क्या कर लेंगे?, अखिलेश यादव बोले-भाजपा किसी की सगी नहीं?

भारतArchery World Cup Stage 2 in Shanghai: चीन को 5-4 से हराकर गोल्ड पर कब्जा?, दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कुमकुम मोहोद ने रचा इतिहास