लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तारः योगी सरकार 9 साल में कुछ नहीं कर सकी, तो नए मंत्री 9 महीनों में क्या कर लेंगे?, अखिलेश यादव बोले-भाजपा किसी की सगी नहीं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2026 10:50 IST

Uttar Pradesh Cabinet Expansion: ‘‘मंत्रिमंडल में केवल छह रिक्तियां हैं, इससे ज्यादा तो दूसरे दल से पाला बदल कर आए लोग हैं, क्या उन सभी को मंत्री पद से नवाज़ा जाएगा?’’

Open in App
ठळक मुद्देUttar Pradesh Cabinet Expansion:Uttar Pradesh Cabinet Expansion:Uttar Pradesh Cabinet Expansion:

लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार नौ साल में कुछ नहीं कर सकी, तो नए मंत्री नौ महीनों में क्या कर लेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सवाल किया, ‘‘मंत्रिमंडल में केवल छह रिक्तियां हैं, इससे ज्यादा तो दूसरे दल से पाला बदल कर आए लोग हैं, क्या उन सभी को मंत्री पद से नवाज़ा जाएगा?’’

यादव ने कहा, “एक समाज के कई विधायकों में से किसी एक को चुना जाएगा तो चुनने का आधार क्या होगा?, ⁠अगर ऐसा हुआ तो बाकी दल-बदलुओं का क्या होगा?, ⁠उनकी उपेक्षा व अपमान को क्या कुछ ले-देकर शांत करा जाएगा? ⁠या उन्हें भी ये अहसास करा दिया जाएगा कि भाजपा किसी की सगी नहीं है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाकी छूटे हुए लोग क्या अपने को ठगा सा महसूस नहीं करेंगे? और वे अपने चुनाव क्षेत्र में मुंह दिखाने लायक बचेंगे क्या? इसके अतिरिक्त प्रश्न ये भी है कि उनके अपने दल के जो लोग मंत्री बनने के इंतजार में सूखकर कांटा हो गये हैं, उन बेचारों का क्या होगा?’’

यादव ने यह भी कहा, ‘‘जिन वर्तमान मंत्रियों के विभाग कम किये जाएंगे तो क्या इससे जनता के बीच ये संदेश नहीं जाएगा कि वो नाकाम रहे, इसलिए उनसे मंत्रालय छीन लिया गया है? ⁠ऐसे मंत्री तो बिना लड़े ही क्या अपना चुनाव हार नहीं जाएंगे?’’ सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘⁠साथी दलों को प्रतीक्षा के स्थान पर और कुछ मिलेगा या फिर उनको ये कहकर उपेक्षित कर दिया जाएगा…

तुम थे जिनके सहारे, वो हुए न तुम्हारे... वो तो ठग हैं पुराने...… तुम ये सच न जाने…।’’ सपा अध्यक्ष ने सवाल किया कि जनता यह भी पूछ रही है कि आखिरी नौ महीनों में ये मंत्री क्या कर लेंगे, जब नौ वर्षों में सरकार कुछ नहीं कर सकी। यादव ने कहा, “ये भी वही करेंगे जो भाजपा सरकार करती आई है-भ्रष्टाचार और अत्याचार। पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) पर वार-ही-वार। महंगाई और बेरोजगारी की मार। ये जीना दुश्वार कर देंगे।”

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJP government of Uttar Pradeshअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSuvendu Adhikari Oath Ceremony: शपथ के बाद सुवेंदु अधिकारी के गले में योगी ने डाला भगवा दुपट्टा, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

भारतउत्तर प्रदेश में आलू किसानों की ख्वाहिशें तोड़ रही हैं दम! पश्चिम बंगाल, असम, नेपाल और खाड़ी देशों में नहीं भेजा गया आलू

भारतदो हारी हुई पार्टियां एक-दूसरे के आंसू पोछने मिलीं, BJP नेता राहुल सिन्हा

भारतअखिलेश-ममता मुलाकात पर BJP का तंज, समिक भट्टाचार्य बोले, 'शून्य प्लस शून्य बराबर शून्य'

भारत'दीदी, आप हारी नहीं हैं': पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाक़ात की

भारत अधिक खबरें

भारतजंगल में दौड़ने को तैयार मादा चीता, टाइगर स्टेट से आगे अब MP को 'वाइल्डलाइफ लीडर' बना रहे सीएम डॉ. यादव

भारतVijay Oath Ceremony: कौन हैं विजय के 9 मंत्री, जिन्होंने ने ली आज शपथ; यहाँ देखें पूरी लिस्ट

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारतArchery World Cup Stage 2 in Shanghai: चीन को 5-4 से हराकर गोल्ड पर कब्जा?, दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कुमकुम मोहोद ने रचा इतिहास

भारतThalapathy Vijay Oath Ceremony Updates: एक्टर विजय ले रहे शपथ, अभिनेत्री त्रिशा सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां समारोह में शामिल?