लाइव न्यूज़ :

स्कॉटलैंड में संसदीय चुनाव में स्कॉटिश नेशनल पार्टी की जीत, जनमत संग्रह की तैयारी

By भाषा | Updated: May 9, 2021 08:48 IST

Open in App

लंदन, नौ मई (एपी) स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) ने शनिवार को संसदीय चुनावों में लगातार चौथी बार जीत हासिल की और उसने ब्रिटेन से स्कॉटलैंड की ‘‘आजादी’’ पर एक अन्य जनमत संग्रह कराने की मांग पर आगे बढ़ने पर जोर दिया। हालांकि उसके पास बहुमत से एक सीट कम है।

स्कॉटलैंड में संसदीय चुनाव बृहस्पतिवार को हुए थे और इसके अंतिम नतीजे दिखाते हैं कि एसएनपी को एडिनबर्ग स्थित संसद में 129 सीटों में से 64 सीटें मिली हैं। ये नतीजे 2007 में सत्ता में आने के बाद से स्कॉटिश राजनीति में पार्टी का वर्चस्व दिखाते हैं।

वहीं, वेल्श संसदीय चुनाव में लेबर पार्टी को जीत मिली है। लेबर पार्टी के सादिक खान को फिर से लंदन का मेयर निर्वाचित किया जा सकता है।

स्कॉटलैंड में हुए संसदीय चुनाव के परिणाम के बाद ब्रिटेन से उसके अलग होने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। स्कॉटलैंड सरकार को कई शक्तियां हासिल हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से संबंधित मामले अब भी ब्रिटिश सरकार के अधीन आते हैं।

एसएनपी ने ज्यादातर निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है लेकिन वह बहुमत के 65 सीटों के आंकड़ें से महज एक सीट से दूर रह गई। इसके बावजूद एसएनपी पांच साल के संसदीय कार्यकाल के लिए स्कॉटिश ग्रीन्स के आठ सदस्यों के सहयोग से सत्ता में आसानी से आ जाएगी। स्कॉटिश ग्रीन्स भी स्कॉटलैंड के अलग होने का समर्थन करती है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ही आखिरकार इस पर निर्णय लेंगे कि स्कॉटलैंड को ‘‘आजादी’’ हासिल करने के लिए एक अन्य जनमत संग्रह की अनुमति दी जाए या नहीं। जॉनसन की एक अन्य जनमत संग्रह की मंजूरी देने की मंशा नहीं दिखाई देती, जिससे उनकी सरकार और स्कॉटलैंड की सरकार के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को ‘डेली टेलीग्राफ’ अखबार में लिखा कि ब्रिटेन के कोरोना वायरस महामारी से उबरने के बीच ‘‘मौजूदा हालात’’ में एक अन्य जनमत संग्रह कराना ‘‘गैरजिम्मेदाराना और लापरवाही’’ वाला कदम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला