लाइव न्यूज़ :

रो खन्ना कांग्रेशनल इंडिया कॉकस के डेमोक्रेटिक उपाध्यक्ष नामित

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 दिसंबर भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना को ‘कांग्रेशनल इंडिया कॉकस’ का डेमोक्रेटिक उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद रो खन्ना (44) अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्हें कैलिफोर्निया से सीनेट की सीट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कमला हैरिस के जनवरी में देश के उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद यह सीट खाली हो जाएगी।

‘कांग्रेशनल इंडिया कॉकस’, अमेरिकी संसद के सदस्यों का एक समूह है। इस समूह का 1994 में गठन होने के बाद पहली बार इस (उपाध्यक्ष)पद का सृजन किया गया है।

कॉकस के डेमोक्रेटिक सह अध्यक्ष एवं सांसद ब्रैड शर्मन ने बुधवार को अपने सहयोगी सांसदों को भेजे ईमेल में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि रो खन्ना डेमोक्रेटिक उपाध्यक्ष के तौर पर शानदार काम करेंगे।’’

फिलाडेलफिया में 1976 में जन्मे खन्ना, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय मूल के चार सांसदों में सबसे युवा हैं। प्रतिनिधि सभा में भारतीय मूल के अन्य तीन सांसदों में एमी बेरा (55), राजा कृष्णमूर्ति (47) और प्रमिला जयपाल (55) शामिल हैं।

खन्ना के पिता एक केमिकल इंजीनियर थे, जिन्होंने आईआईटी और मिशिगन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। खन्ना की मां एक स्कूल शिक्षक थीं।

खन्ना भारत-अमेरिका संबंधों के प्रबल समर्थक हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में वह वाणिज्य मंत्रालय में उप मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं। इस पद पर वह अगस्त 2009 से अगस्त 2011 तक रहे थे।

वर्ष 2016 में वह पहली बार अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुने गए। उन्होंने माइक होंडा को शिकस्त दी थी। डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर ही नहीं बल्कि विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरण, वाणिज्य एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर उन्होंने एक नेता के तौर पर विशिष्ट जगह बनाई है।

उनके द्वारा 117वीं कांग्रेस (2021-2022) में उपाध्यक्ष पद पर सेवा देने के बाद 118वीं कांग्रेस (2023-24) में कांग्रेशनल कॉकस के डेमोक्रेटिक सह अध्यक्ष बनने की संभावना रहेगी।

खन्ना का भारत से जुड़ाव रहा है। वह लगभग हर साल गर्मी की छुट्टियां भारत में अपने परिवार के साथ बिताते हैं।

उनकी चाची अरुणा शैव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वह स्कूल के दिनों से ही गर्मी की छुट्टियों में भारत आते रहे हैं। वह बेहद ईमानदार, मेहनती हैं।’’

खन्ना की बुआ नलिनी नारायण और मीरा पारखे के अनुसार खन्ना का दिल्ली और पंजाब में अपने दादा-दादी से गहरा जुड़ाव रहा है।

उन्होंने बताया कि खन्ना के नाना अमरनाथ विद्यालंकार भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा रहे थे और उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के साथ स्वाधीनता संघर्ष में योगदान दिया था। उन्होंने मानवाधिकारों की मांग करने को लेकर कई वर्ष जेल में बिताये थे।

खन्ना खुद को एक प्रगतिवादी पूंजीवादी मानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?