लाइव न्यूज़ :

आईएसआई के साथ संबंधों पर भारतीय एजेंसियों के आरोपों की जांच में सहयोग को तैयार हूं : अरूसा

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:37 IST

Open in App

(एम. जुल्करनैन)

लाहौर, 26 अक्टूबर पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम ने मंगलवार को कहा कि वह इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर भारतीय एजेंसियों की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। साथ ही आलम ने इन आरोपों को ‘‘अपमानजनक और बेहद निराशाजनक’’ बताया।

पंजाब के उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने पिछले सप्ताह कहा था कि आलम का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ कोई संबंध है या नहीं इसकी जांच की जाएगी।

आलम ने पीटीआई से कहा, ‘‘अगर भारत की केन्द्रीय एजेंसियां इस मामले की जांच करना चाहती हैं तो मैं सहयोग करने को तैयार हूं। भारत मेरे खिलाफ आधारहीन प्रोपगैंडा की जांच करने के लिए किसी तीसरे देश के जांचकर्ताओं की भी मदद ले सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘16 साल पहले जब किन्हीं कारणों से मुझे भारतीय वीजा देने से मना कर दिया गया था, उस वक्त भारत सरकार ने ऐसी जांच की थी और बाद में वीजा जारी किया गया था।’’ पत्रकार ने कहा कि वह अंतिम बार नवंबर में भारत यात्रा पर गयी थीं और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह अभी भी उनके अच्छे मित्र हैं।

67 वर्षीय पत्रकार ने कहा, ‘‘इस विवाद के बावजूद कैप्टन साहिब अभी भी मेरे अच्छे मित्र हैं।’’

उन्होंने कटाक्ष किया कि उनके माध्यम से आईएसआई ने आखिर क्या ‘राज’ हासिल कर लिया होगा। उन्होंने गुस्से में कहा, ‘‘ये आरोप अपमानजनक और बेहद निराशाजनक हैं।’’

रंधावा के बयान पर कि आईएसआई के साथ महिला पत्रकार के संबंध हैं या नहीं इसकी पुष्टि करने के लिए जांच की जाएगी, आलम ने आरोप लगाया, ‘‘आईएसआई के साथ मेरे तार जोड़ने का विचार नवजोत सिंह सिद्धू के मुख्य रणनीतिकार (मोहम्मद) मुस्तफा का होगा। संभवत: उन्होंने सिद्धू को सलाह दी होगी कि मुख्यमंत्री बनने के प्रयास में बुरी तरह विफल होने के बाद वह आईएसआई वाली बात कहें। आईएसआई वाली बात भारत में खूब पसंद की जाती है।’’

महिला पत्रकार ने आईएसआई के साथ उनके संबंधों की जांच करवाने के रंधावा के दावे को लेकर उनके अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘रंधावा को उनका अधिकार क्षेत्र नहीं पता है। लेकिन, अगर वह मेरी जांच करना चाहते हैं तो, उनका बहुत स्वागत है।’’

रंधावा ने दावा किया कि अमरिन्दर सिंह वर्षों से आलम के मित्र हैं और वह वर्षों से भारत में रह रही थीं और केन्द्र ने समय-समय पर उनका वीजा बढ़ाया है।

पंजाब में पिछले महीने हुए राजनीतिक बदलावों के संदर्भ में उन्होंने हाल ही में सवाल किया, ‘‘अरूसा साढ़े चार साल तक भारत में रहीं और समय-समय पर उनकी वीजा अवधि बढ़ाई गई। दिल्ली ने उनका वीजा रद्द क्यों नहीं किया? जब हम अमरिन्दर सिंह के खिलाफ गए तब उन्होंने भारत क्यों छोड़ा?’’

अमरिन्दर ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि रंधावा उन पर निजी हमले कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब