लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी बोले-भारत से कपास और चीनी आयात करने का फैसला टला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2021 18:43 IST

भारत दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक है जबकि चीनी के मामले में दूसरा सबसे बड़ा विनिर्माता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री के वाणिज्य और निवेश मामलों के सलाहकार दाऊद ने ईसीसी के निर्णय का स्वागत किया है। पाकिस्तान ने 2019 में कश्मीर को लेकर तनाव बढ़ने के मद्देनजर पड़ोसी देश से अपने आयात पर पाबंदी लगा दी थी। प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को उन्हें वित्त मंत्री नियुक्त किया था।

इस्लामाबादःपाकिस्तान की इमरान सरकार ने भारत से कपास और चीनी के आयात को मंजूरी देने से इनकार कर दिया। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत से कपास और चीनी आयात करने का फैसला टाल दिया गया है।  प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्‍यक्षता में गुरुवार को आयोजित केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में आर्थिक समन्वय समिति (ECC) के उस प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया गया।

पाकिस्तानी मंत्रिमंडल ने भारत से चीनी और कपास आयात करने के आर्थिक समन्वय समिति के फैसले को टाल दिया है। मंत्री शिरीन मजारी ने कहा कि जब तक जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने का फैसला रद्द नहीं होता, भारत के साथ रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते।

पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) के भारत से चीनी और कपास आयात करने के फैसले को खारिज कर दिया। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। यह फैसला पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री हम्माद अजहर द्वारा बुधवार को की गई उस घोषणा के बाद आया जिसमें उन्होंने उनकी अध्यक्षता में हुई ईसीसी की बैठक के बाद भारत से कपास और चीनी के आयात पर लगे करीब दो साल पुराने प्रतिबंध को वापस लेने की घोषणा की थी।

जियो टीवी की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हालांकि ईसीसी के भारत से सूती धागे और चीनी के आयात के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। मंत्रिमंडल के फैसले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

मंत्रिमंडल की बैठक से पहले खान की करीबी सहयोगी और मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने कहा कि ईसीसी के सभी फैसलों के लिये मंत्रिमंडल की मंजूरी जरूरी है और उसके बाद ही उन्हें सरकार से “स्वीकृत” माना जाता है। कश्मीर को लेकर अपने सख्त रुख के लिये जानी जाने वाली मजारी ने ट्वीट किया, “महज रिकॉर्ड के लिये- ईसीसी के सभी फैसलों को मंत्रिमंडल की मंजूरी चाहिए होती है और उसके बाद ही उन्हें ‘सरकार से स्वीकृत’ माना जाता है। इसलिये मंत्रिमंडल की आज की बैठक में भारत के साथ व्यापार समेत ईसीसी के फैसलों पर चर्चा होगी और उसके बाद सरकार द्वारा फैसला लिया जाएगा।

मीडिया को कम से कम इस बात की जानकारी होनी चाहिए।” अजहर द्वारा बुधवार को भारत से कपास और चीनी आयात करने की घोषणा से द्विपक्षीय व्यापर संबंधों के आंशिक रूप से बहाल होने की उम्मीद बढ़ी थी। भारत के पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिये जाने के बाद से दोनों देशों में व्यापास संबंध ठप हैं।

टॅग्स :इमरान खाननरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरधारा 370पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?