लाइव न्यूज़ :

बरेली हिंसा के आरोपी मौलाना तौकीर की मुश्किले बढ़ी, एक और मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2025 13:45 IST

Bareilly Violence: उनकी इसी स्थिति का फायदा उठाकर मौलाना तौकीर रजा और उनके बहनोई मोहसिन रजा ने साजिश रची।

Open in App

Bareilly Violence:  बरेली में जमीन विवाद के मामले में 26 सितंबर में हुई हिंसा के आरोप में जेल में बंद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा पर एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बरेली के इज्जत नगर थाने में शनिवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि मौलाना तौकीर रजा, उनके बहनोई मोहसिन रजा तथा आठ अन्य आरोपियों ने 95 वर्षीय बुजुर्ग मुकद्दर बेग की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की।

विरोध करने पर आरोपियों ने पिछली सात दिसंबर को घर में घुसकर परिवार को धमकाया और महिलाओं से छेड़छाड़ की। इसके बाद परिवार का लगातार मानसिक उत्पीड़न किया गया। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर मुकद्दर बेग के बेटे शाकिर बेग ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि इज्जतनगर थाने में शाकिर बेग की बेटी लायबा की शिकायत पर शनिवार को मौलाना तौकीर रजा, उनके बहनोई मोहसिन रजा और गुर्गों शारिक बेग, तौफीक बेग, शाहिद बेग, शाविर, सादिक, इकराम बेग, इरफान बेग और विक्की नामक अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी), 333 (हमला करना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 351(3) (आपराधिक धमकी), 75 (यौन उत्पीड़न) और 61 (2) (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी आरोपी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में भर्ती शाकिर बेग ने बताया कि उसके पिता मुकद्दर बेग काफी बुजुर्ग हैं और लंबे समय से बीमार हैं। उनकी इसी स्थिति का फायदा उठाकर मौलाना तौकीर रजा और उनके बहनोई मोहसिन रजा ने साजिश रची।

बेग ने बताया कि रिश्ते में उनके भाई शारिक बेग, तौफीक बेग, शाहिद बेग, शाकिर बेग और सादिक बेग ने मिलकर तौकीर के इशारे पर जमीन जबरन अपने नाम कराने का दबाव बनाया। शाकिर ने बताया कि कि जमीन हड़पने के लिए आरोपियों ने पीड़ित परिवार को डराया और जान से मारने की गंभीर धमकियां दीं। आखिरकार इस अत्याचार से तंग आकर 11 दिसंबर को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।

टॅग्स :Bareilly Policeउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

क्राइम अलर्टशरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

क्राइम अलर्टShillong Honeymoon Murder: इंदौर की सोनम रघुवंशी को पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जमानत मिली

क्राइम अलर्टबॉश कंपनी में कार्यरत थीं धनबाद की रहने वाली पूजा दत्त?, बेंगलुरु पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उडे होश, नग्न शव रक्त से लथपथ

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला