लाइव न्यूज़ :

Ghaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2025 09:41 IST

Ghaziabad: उसने जाली खाते बनाए और आरटीजीएस अंतरण एवं चेक के जरिए धन निकाला।

Open in App

Ghaziabad: जिले के पटाला कस्बे की पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा के एक कर्मचारी को ग्राहकों के खातों से करीब 65 लाख रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक की पटाला शाखा के प्रबंधक हिमांशु गुप्ता ने 21 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि मामले के आरोपी की पहचान सोमिल तिवारी (29) के रूप में हुई जिसे शनिवार को बैंक शाखा से गिरफ्तार किया गया।

सक्सेना ने बताया कि तिवारी ने शेयर व्यवसाय में खुद को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए बैंक शाखा में निवेश करने वाले लोगों के धन का गबन किया तथा कुल 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। अधिकारी के अनुसार, तिवारी ने कबूल किया कि उसने कम एक्टिविटी वाले खातों को निशाना बनाया।

उसने जाली खाते बनाए और आरटीजीएस अंतरण एवं चेक के जरिए धन निकाला। एक ग्राहक का चेक बाउंस होने के बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले की जांच किए जाने के दौरान यह धोखाधड़ी का मामला सामने आया। 

टॅग्स :गाजियाबादBankबैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो