लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कोविड-19 वैक्सीन की अ​ग्रिम खरीद के लिये दस करोड़ डालर आवंटित किये

By भाषा | Updated: November 18, 2020 14:23 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 18 नवंबर पाकिस्तान ने उपलब्ध होने पर कोरोना वायरस टीके की अग्रिम खरीद के​ लिये दस करोड़ डालर का कोष निर्धारित किया है क्योंकि देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार को 363380 पर पहुंच गयी । मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है।

डॉन समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, इस निर्णय के साथ टीके की खरीद के लिये इस कोष की मंजूरी दी गयी है कि वरिष्ठ नागरिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और बीमार लोगों को उपचार में प्राथमिकता दी जाएगी।

नेशनल वैक्सीन कमेटी के चेयरमैन डा असद हफीज ने बताया कि टीका मिलने में अभी कुछ और महीने लगेंगे ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि टीके की कीमत का आकलन करना फिलहाल संभव नहीं है क्योंकि एम आरएनए (मैसेंजर आरएनए) टीका अभी दुनिया में उपलब्ध नहीं है ।

उन्होंने कहा, ''हमें यह नहीं भूलना चाहिये कि कंपनिया टीके का निर्माण कर रही हैं। कम कीमत में उपलब्ध कराने की कंपनियों की घोषणा के बावजूद हमें इस बात की आशा नहीं करनी चाहिये कि यह टीका लगभग मुफ्त में उपलब्ध होगा ।''

पाकिस्तान कोविड—19 टीके की खरीद की दौड़ में कूदा है क्योंकि देश कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और पिछले 24 घंटे में देश में कोविड—19 के 2208 नये मामले सामने आये हैं ।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार उपरोक्त अवधि में पाकिस्तान में 37 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हुयी है।

मंत्रालय के अनुसार 325,788 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 1,551 की हालत नाजुक है । देश में ​फिलहाल 30362 मरीजों का इलाज चल रहा है और यह आंकड़ा सितंबर में 6,000 से कम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना