लाइव न्यूज़ :

चुनावी हस्तक्षेप से मीडिया को अलग रखने की जरूरत : ट्रंप

By भाषा | Updated: November 10, 2020 09:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि मुख्य धारा के मीडिया का चुनाव में रवैया इतना गलत रहा कि यह मतदाताओं को और प्रचार में आर्थिक प्रलोभन से कहीं गंभीर मुद्दा है और मीडिया को चुनाव में हस्तक्षेप करने से अलग रखा जाना चाहिए।

ट्रंप ने कई ट्वीट कर कहा कि फॉक्स न्यूज, क्वीननिपियेक पोल, एबीसी/वाशिंगटन पोस्ट, एनबीसी/वॉल स्ट्रीट जर्नल मेरे बारे में अपने सर्वेक्षण को लेकर इतने गलत थे कि इसने चुनाव को प्रभावित किया।

ट्रंप ने कहा, ‘‘वे अपने सर्वेक्षण में और दबाव डालने की कोशिश में कहीं आगे चले गए और इसे चुनाव में हस्तक्षेप माना जाना चाहिए।’’

उन्होंने ने कहा, ‘‘एबीसी/वापो ने मतदान से ठीक एक दिन पहले विस्कोंसिन में मुझे 17 प्रतिशत मतों से पीछे बताया जबकि मैं वहां से जीता। आयोवा में मुझे चार अंकों से पीछे बताया गया लेकिन मैं वहां 8.2 प्रतिशत मतों से जीता।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘फॉक्स न्यूज और क्वीननिपियेक पूरी तरह से गलत थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव सबसे खराब रहा।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘यह मतदताओं को प्रलोभन और पैसे के बल पर चुनाव को प्रभावित करने से कहीं अधिक गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब