लाइव न्यूज़ :

मेगन मर्केल ने ब्रिटेन के समाचार पत्र के खिलाफ जीता निजता के हनन का मुकदमा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 16:07 IST

Open in App

लंदन, 12 फरवरी ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने निजता के हनन को लेकर एसोसिएटेड न्यूज पेपर्स लिमिटेड (एएनएल) के विरुद्ध लंदन उच्च न्यायालय में दायर मुकदमा जीतने के बाद इस फैसले को ‘‘निजता एवं कॉपीराइट की समग्र जीत’’ करार दिया।

एएनएल ने मर्केल द्वारा अपने पिता को लिखे गए पत्रों के कुछ अंश प्रकाशित किए थे।

इन निजी और व्यक्तिगत पत्रों के प्रकाशन को लेकर मर्केल ने ‘मेल ऑन संडे’ और ‘मेल ऑनलाइन’ के प्रकाशकों पर मुकदमा किया था।

इस मामले में न्यायाधीश मार्क वर्बी ने मर्केल के पक्ष में फैसला सुनाया।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘वादी की उचित अपेक्षा थी कि पत्र की विषय वस्तु को निजी रखा जाए। ‘मेल’ के लेखों ने इस उचित अपेक्षा को पूरा नहीं किया।’’

मर्केल ने इस प्रक्रिया के दौरान सहयोग देने के लिए अपने पति प्रिंस हैरी का भी शुक्रिया अदा किया।

मर्केल ने फैसले के बाद बयान में कहा, ‘‘मैं अदालत की आभारी हूं कि दो साल तक मुकदमा चलने के बाद एसोसिएटेड न्यूजपेपर्स और द मेल को उनकी अवैध एवं अमानवीय गतिविधियों के लिए जवाबदेह बनाया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन समाचार पत्रों के लिए यह एक खेल है। मेरे और कई अन्य लोगों के लिए यह असल जिंदगी, असल रिश्ते और असली उदासी है।’’

मर्केल ने इस फैसले को निजता एवं कॉपीराइट की समग्र जीत बताया।

इस बीच, एएनएल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम आज के फैसले से आश्चर्यचकित और निराश हैं। हमें पूरे साक्ष्य प्रस्तुत करने का मौका नहीं मिला।’’

बीबीसी के अनुसार प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम निर्णय का अध्ययन कर रहे हैं और आगे अपील करने पर बाद में फैसला लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला