लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं ने अमेरिकी सांसद से हिंदुओं पर बढ़ रहे अत्याचारों पर की चर्चा

By भाषा | Updated: November 1, 2021 13:59 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, एक नवंबर अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी प्रवासी समुदाय के नेताओं ने सांसद जेम्स मैकगवर्न से मुलाकात की और पाकिस्तान तथा बांग्लादेश सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हिंदुओं पर बढ़ रहे अत्याचार तथा हमलों पर चर्चा की।

‘हाउस रूल्स कमेटी’ के अध्यक्ष, चीन पर कांग्रेस-कार्यकारी आयोग के अध्यक्ष और द्विदलीय टॉम लैंटोस मानवाधिकार आयोग के डेमोक्रेटिक सह-अध्यक्ष मैकगर्वन ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों मे मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, ‘हिंदू स्वयंसेवक संघ यूएसए’, ‘द वर्ल्ड हिंदू काउंसिल’, ‘सेवा इंटरनेशनल’, ‘इस्कॉन’, ‘75एट75 फाउंडेशन’, ‘कश्मीरी हिंदू फाउंडेशन’, ‘स्वामी नारायण बीएपीएस ग्रुप’, ‘ग्लोबल इंडियंस फॉर भारत विकास’, ‘सहेली बोस्टन’ और कई अन्य संगठनों ने बोस्टन में मैकगवर्न के साथ सप्ताहांत में चर्चा की।

बयान में कहा गया कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद के साथ बैठक के दौरान द वर्ल्ड हिंदू काउंसिल के उपाध्यक्ष संजय कौल ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और कश्मीर में हिंदुओं तथा अल्पसंख्यक समुदायों पर बढ़ रहे अत्याचारों की विस्तृत जानकारी दी।

कौल ने कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडित तथा हिंदू विस्थापितों पर हाल ही में बढ़े हमलों का तफ्सील से जिक्र किया।

‘इस्कॉन’ के वनमाली पंडित दास ने बांग्लादेश में हाल ही में हिंदुओं तथा हिंदू पुजारियों पर हुए हमलों का जिक्र किया।

ग्लोबल इंडियंस फॉर भारत विकास (जीआईबीवी) के प्रमित माकोडे ने बैठक में मौजूद लोगों के साथ ‘बोस्टन सेंटर फॉर एक्सलेंस ऐंड ह्युमन डेवलपमेंट’ और ‘75एट75 इनिशिएटिव’ से जुड़ी जानकारी दी, जो दोनों स्थानीय अमेरिकी समाज के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय द्वारा बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों पर ध्यान केन्द्रित करते हैं।

‘75एट75 इनिशिएटिव’ भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के जश्न का हिस्सा है।

‘इस्कॉन’ के विकास देशपांडे ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर सेवा-उन्मुख परियोजनाओं और कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान किए गए अन्य कार्यों का विवरण दिया।

समुदाय के नताओं ने जेम्स मैकगवर्न को ‘भगवत गीता’ की प्रति भी भेंट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला