लाइव न्यूज़ :

इजरायल के खिलाफ एक साथ आए ईरान और पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कार्रवाई करने का आह्वान किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 24, 2024 16:07 IST

बीते कुछ समय से पाकिस्तान और ईरान के बीच भी संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। ईरान और पाकिस्तान द्वारा एक दूसरे के कथित आतंकवादी ठिकानों पर बीते महीनों में हमले किए गए थे। अब दोनों मुस्लिम पड़ोसी ईरान और पाकिस्तान संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पाकिस्तान में थेसंयुक्त बयान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इज़रायल के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान कियाइब्राहिम रईसी की पाकिस्तान यात्रा समाप्त हो गई है

नई दिल्ली: ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पाकिस्तान में थे। दोनों देशों ने बुधवार को जारी एक संयुक्त बयान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इज़रायल के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया। इसमें कहा गया कि इजरायल ने "अवैध रूप से" पड़ोसी देशों और विदेशी राजनयिक सुविधाओं को निशाना बनाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त बयान मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के समय ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी  की देश की तीन दिवसीय यात्रा के बाद जारी किया गया।

पिछले शुक्रवार को ईरानी शहर इस्फ़हान में विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई थी जिसे इज़रायली हमला बताया गया था। हालाँकि तेहरान ने इस घटना को ज़्यादा तवज्जो नहीं दी और कहा कि उसकी जवाबी कार्रवाई की कोई योजना नहीं है।

बता दें कि बीते कुछ समय से पाकिस्तान और ईरान के बीच भी संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। ईरान और पाकिस्तान द्वारा एक दूसरे के कथित आतंकवादी ठिकानों पर बीते महीनों में हमले किए गए थे। अब दोनों मुस्लिम पड़ोसी ईरान और पाकिस्तान संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

इब्राहिम रईसी की पाकिस्तान यात्रा समाप्त हो गई है। उन्होंने बुधवार को श्रीलंका के लिए उड़ान भरी। इससे पहले ईरान और पाकिस्तान के बीच व्यापार को प्रति वर्ष 10 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का फैसला किया गया। रईसी की यात्रा के दौरान ईरान और पाकिस्तान ने व्यापार और ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने का समझौता किया। इसमें एक प्रमुख गैस पाइपलाइन सौदा भी शामिल है। इस पाइपलाईन को भूराजनीतिक मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण देरी का सामना करना पड़ा है।

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और पाकिस्तान की सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर की भी मुलाकात हुई। रईसी आठ फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद पाकिस्तान की यात्रा करने वाले किसी भी देश के पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं। जनरल मुनीर ने पाकिस्तान-ईरान सीमा को ‘शांति और दोस्ती की सीमा’ बताया और आतंकवादियों को दोनों पड़ोसी देशों के बीच भाईचारे के पुराने संबंधों को खतरे में डालने से रोकने के लिए सीमा पर बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

टॅग्स :ईरानइजराइलपाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषदश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया