लाइव न्यूज़ :

फ्रांस की पुलिस ने एफिल टावर के पास किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 12, 2020 16:38 IST

Open in App

पेरिस,12 दिसंबर (एपी) पेरिस में शुक्रवार को करीब 50 पुलिस अधिकारी अपने वाहनों के साथ एफिल टावर के पास इकट्ठा हुए और अपने वाहनों के सायरन बजा कर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के हालिया बयानों पर विरोध दर्ज कराया।

दरअसल मैक्रों ने हाल ही में एक साक्षात्कार दिया था जिसके बाद पुलिस अधिकारियों में रोष है। दो संगठनों ने पहचान जांच नहीं करने की धमकी भी दी है।

प्रदर्शन में शामिल एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम राष्ट्रपति और नेताओं से बस इतना ही कहना चाहते हैं कि हम न ही नस्लवादी हैं और न ही हिंसक बस पुलिस अधिकारी हैं।’’

उन्होंने कहा कि संगठन इस प्रदर्शन का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा,‘‘ अगर हमारी बात नहीं सुनी गई, तो इसके बढ़ने का खतरा है।’’

गौरतलब है कि फ्रांस में पुलिस अधिकारियों को हड़ताल करने अथवा प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं हैं, ऐसे में पुलिस अधिकारियों के इस तरह से इकट्ठा होने को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।

मैक्रों ने एक सप्ताह पहले एक साक्षात्कार में ‘‘पुलिस बर्बरता’’ शब्द को खारिज किया था लेकिन पुलिस के द्वारा और पुलिस के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा को गलत ठहराया था । उन्होंने कहा था कि जो अधिकारी हिंसक है ‘‘उन्हें दंडित’’ किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा था कि जनवरी में इंटरनेट पर एक ऐसा मंच बनाया जाएगा जहां लोग बता सकते हैं कि ‘‘ उनके साथ कहां और किस प्रकार का भेदभाव हो रहा है।’’

दरअसल देश में पुलिस के गलत बर्ताव के मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई जिसमें एक पुलिसकर्मी एक अश्वेत व्यक्ति को पीटता दिखाई दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना