लाइव न्यूज़ :

ईयू और अमेरिका के विरोध में चीन और रूस के विदेश मंत्रियों ने एकता का प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: March 23, 2021 12:22 IST

Open in App

बीजिंग, 23 मार्च (एपी) मानवाधिकार के मुद्दों पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और आलोचना के बीच चीन और रूस के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को हुई बैठक में एकता प्रदर्शित की।

वांग यी और सर्जेई लावरोव ने अपनी राजनीतिक व्यवस्था में बाहरी हस्तक्षेप को खारिज करते हुए कहा कि वे जलवायु परिवर्तन से लेकर कोरोना वायरस महामारी तक के मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर प्रगति के लिए काम कर रहे हैं।

दक्षिणी चीन में स्थित नान्निंग शहर में सोमवार को हुई पहली बैठक में वांग और लावरोव ने अमेरिका पर अन्य देशों के अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी करने का आरोप लगाया।

इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका से ईरान परमाणु समझौते में फिर से शामिल होने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि रूस और चीन के तेहरान से नजदीकी संबंध हैं।

वांग ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका द्वारा चीनी अधिकारियों पर लगाए गए प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की।

चीन के शिनजियांग प्रांत में कथित तौर पर मानवाधिकार के हनन के फलस्वरूप इन देशों ने प्रतिबंध लगाए थे जिसकी वांग के आलोचना की।

उन्होंने कहा, “एकपक्षीय प्रतिबंधों के खिलाफ सभी देशों साथ खड़ा होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “यह कदम अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्वीकार्य नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?