लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 19 अप्रैल से हर वयस्क को लगेगा टीका : बाइडन

By भाषा | Updated: April 7, 2021 10:16 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उनके प्रशासन ने महज 75 दिन के भीतर रिकॉर्ड 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया है और देश में 19 अप्रैल से हर वयस्क टीकाकरण के लिए पात्र होगा।

राष्ट्रपति ने मंगलवार को अपनी घोषणा की कि 19 अप्रैल से हर वयस्क टीका लगवा सकेगा और टीकाकरण अभियान का विस्तार होगा।

बाइडन ने अपने प्रशासन के शुरुआती 100 दिन के भीतर 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, लेकिन उन्होंने महज 75 दिन के भीतर रिकॉर्ड 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण करा दिया है। बाइडन ने अब अपने प्रशासन के पहले 100 दिन में 20 करोड़ देशवासियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।

राष्ट्रपति ने वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर में एक टीकाकरण केंद्र में कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम अभी जीत की कगार पर नहीं पहुंचे हैं। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। वायरस के खिलाफ जंग में हम अब भी संघर्ष कर रहे हैं। जब तक अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण नहीं होता, तब तक यह जरूरी है कि हर कोई अपने हाथों को धोए, सामाजिक दूरी का पालन करे और मास्क पहने।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण ही महामारी को हराने का एकमात्र तरीका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे ऐसे सोचें कि अच्छा समय आने वाला है और मैंने पहले भी कहा था कि जुलाई तक हम एक सुरक्षित, खुशहाल माहौल में अपने परिवार और दोस्तों के साथ छोटे समूहों में खुशी के पल बिता सकेंगे, लेकिन वास्तविक सवाल यह है कि तब तक हमें कितनी और मौतें, बीमारियां और दुख देखना बाकी है?’’

बाइडन ने कहा कि नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है और अस्पतालों में मरीज बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वायरस के नए स्वरूप से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अन्य देशों में नए स्वरूप के मामले सामने आने के बाद अमेरिका में भी ऐसे मामले आ रहे हैं। उन्होंने माना कि वायरस का नया स्वरूप अधिक घातक है, लेकिन उन्होंने जोर दिया कि ‘‘टीका नए स्वरूप पर भी कारगर है।’’

उन्होंने स्वीकार किया कि उनका प्रशासन मार्च तक हर स्कूली शिक्षक, स्कूल कर्मी और बच्चों की देखभाल करने वाले कर्मी को टीके की खुराक देने के लक्ष्य को पूरा नहीं पाया जिससे कि स्कूलों को फिर से खोला जा सके।

कोरोना वायरस महामारी से अब तक 5,54,064 अमेरिकी दम तोड़ चुके हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगाह किया कि वायरस का नया स्वरूप तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी अब भी खतरनाक स्तर पर है।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ ने भी मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण मुहिम के प्रचार में हिस्सा लिया। दोनों ने टीकाकरण केंद्र का दौरा किया। हैरिस ने शिकागो में और एमहॉफ ने वाशिंगटन के याकिमा में टीकाकरण केंद्र का दौरा किया।

हैरिस ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद की किरण अब नजर आ रही है।’’

देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने मंगलवार को आगाह किया कि देश में अब भी ‘‘गंभीर समय’’ चल रहा है।

विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बाइडन प्रशासन टीके का उत्पान बढ़ाने और आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

उन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व में कई देशों द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूटीओ) में कोविड-19 टीकों के लिए बौद्धिक संपदा छूट के अनुरोध को लेकर अमेरिका के रुख पर कुछ नहीं कहा।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘डब्ल्यूटीओ में हमारे रुख पर अभी कुछ नहीं बता सकता, लेकिन राष्ट्रपति, विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन वैश्विक टीका निर्माण और आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं जो महामारी के खिलाफ जंग में अहम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल