लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी अदालत में रिकॉर्डर इस्तेमाल करने पर संपादक को कारावास की सजा

By भाषा | Updated: July 7, 2021 15:56 IST

Open in App

रेलीग(अमेरिका), सात जुलाई (एपी) उत्तरी कैरोलिना स्थित एक उच्च अदालत के न्यायाधीश ने एक स्थानीय अखबार के संपादक को एक माह के कारावास की सजा सुनायी क्योंकि उनके संवाददाताओं में से एक ने हत्या के एक मामले में अदालती कार्यवाही का ब्योरा लिखने के बजाय उसे ऑडियो रिकार्डर से रिकार्ड किया था। वहीं, समाचार पत्र और मीडिया अधिकार समूहों ने इस सजा को आवश्यकता से अधिक कठोर करार दिया है।

न्यायाधीश स्टीफर फुटरेल ने रिचमर्ड कांउटी डेली जर्नल के समाचार संपादक गैविन स्टोन को पांच दिन कारावास की सजा सुनाई। इससे पहले उन्हें हथकड़ी पहनाकर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। स्टोन को हालांकि, अगले दिन ही रिहा कर दिया गया किंतु इस बात की आशंका बनी हुई है कि वह भविष्य में जेल जा सकते हैं,

अखबार के प्रकाशक ब्रायन ब्लूम ने स्वीकार किया कि उनके संवाददाता को अदालत में रिकॉर्डर लेकर नहीं जाना चाहिए था क्योंकि इसकी अनुमति नहीं थी। किंतु उन्होंने सहयोगी की छोटी सी गलती के लिए संपादक को जेल भेजने के न्यायाधीश के कदम की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘इस अपराध के लिए यह सजा उचित नहीं है।’’

फुटरेल ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है। गौरतलब है कि उच्च अदालत में न्यायिक प्रक्रिया को कवर करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और फोटग्राफी की अनुमति है लेकिन न्यायाधीश को विशेषाधिकार दिया गया है कि वह इन प्रौद्योगिकी को रोक सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब