लाइव न्यूज़ :

क्षेत्रीय समृद्धि में चीन और भारत एक अहम कारक; पाकिस्तान के लिए चुनने का समय: गनी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:07 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 अप्रैल क्षेत्रीय समृद्धि में चीन और भारत को एक अहम कारक बताते हुए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि पड़ोसी पाकिस्तान के लिए यह चुनने का समय है क्योंकि अब तक उसके सभी आकलन "गलत" रहे हैं।

गनी ने सीएनएन के फरीद जकरिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मौखिक रूप से, पाकिस्तान के नेता सौभाग्य से यह स्वीकार करते हैं कि वे अफगानिस्तान में तालिबान सरकार नहीं चाहते हैं, बल्कि वे युद्धग्रस्त देश में शांतिपूर्ण, स्थिर, लोकतांत्रिक सरकार देखना चाहेंगे। इस साक्षात्कार का प्रसारण रविवार को हुआ।

उन्होंने कहा, “हम उनकी समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं। स्थिर और एकजुट अफगानिस्तान में विकास दर दो प्रतिशत तक बढ़ सकती है, हमें एक साथ काम करना होगा।"

उन्होंने कहा, "इसलिये, दो विकल्प हैं ... हमारे माध्यम से मध्य एशिया से जुड़ें, शांति के लिए साझेदारी के माध्यम से संयुक्त समृद्धि में साझेदार बनें, अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता और समर्थन प्राप्त करें, जिसकी उन्हें जरूरत है या अराजकता को चुनें।"

गनी ने कहा कि अफगानिस्तान में असुरक्षा या नए सिरे से गृहयुद्ध से सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाला देश पाकिस्तान होगा और उस स्थिति में यह हार का प्रस्ताव होगा।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा, “यह पाकिस्तान के लिए चुनने का समय है। उसके सभी आकलन गलत रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला