लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों को लेकर विरोध के बीच ब्रिटेन के ब्रेक्जिट मंत्री ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:32 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 19 दिसंबर कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण ब्रिटेन में लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंध लागू करने को लेकर हो रहे विरोध के बीच ब्रेक्जिट मंत्री लॉर्ड डेविड फ्रॉस्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

फ्रॉस्ट यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन को बाहर निकालने संबंधी मामलों के प्रभारी थे। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

त्याग पत्र में कहा गया है कि फ्रॉस्ट की इस्तीफा देने की योजना पर पहले ही सहमति बन चुकी थी और वह नव वर्ष में इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन ‘मेल ऑन संडे’ ने उनके पद छोड़ने की खबर पहले ही दे दी, जिसके कारण उन्होंने अभी इस्तीफा दे दिया।

फ्रॉस्ट ने अपने त्याग पत्र में लिखा, ‘‘हमने इस महीने की शुरुआत में इस बात पर सहमति जताई थी कि मैं जनवरी में पद छोड़ दूंगा और ईयू के साथ भविष्य के संबंधों के प्रबंधन की जिम्मेदारी किसी और को सौंप दूंगा। यह निराशाजनक है कि यह योजना आज शाम सार्वजनिक हो गई और इस परिस्थिति में मुझे लगता है कि मेरे लिए पद से तत्काल इस्तीफा देना उचित होगा।’’

कई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्रॉस्ट कोविड-19 संबंधी बढ़ते लॉकडाउन प्रतिबंधों के विरोधी हैं। फ्रॉस्ट ने इन मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए पत्र में लिखा, ‘‘हमें कोविड के साथ जीना सीखना होगा और मैं जानता हूं कि आपको भी यही लगता है। आपने जुलाई में काफी विरोध के बावजूद देश को फिर से खोलने का एक साहसिक फैसला किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेद की बात है कि यह फैसला स्थिर साबित नहीं हुआ। मैं यह (देश को खुला रखना) चाहता था और मेरा मानना है कि आप भी यही चाहते थे। मैं उम्मीद करता हूं कि हम फिर से पटरी पर लौटेंगे और उस तरह के जबरन कदमों को नहीं उठाएंगे, जो हमने अन्य जगहों पर देखे हैं।’’

सरकार के ‘कोविड प्लान बी’ का इस सप्ताह संसद में करीब 100 सांसदों ने विरोध किया था। इस बीच, फ्रॉस्ट के इस्तीफे ने जॉनसन के नेतृत्व पर दबाव और बढ़ा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला