लाइव न्यूज़ :

Israel-Gaza War: इजराइल की गोलीबारी से गाजा में कम से कम 25 लोगों की मौत, अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2025 10:01 IST

Israel-Gaza War: इजराइल की काहिरा में वार्ता के लिए अपनी वार्ता टीम भेजने की कोई योजना नहीं है।

Open in App

Israel-Gaza War:  गाजा में राहत सामग्री लेने के लिए एकत्र हुए लोगों पर इजराइल के सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। नासेर अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, गाजा फाउंडेशन द्वारा संचालित खाद्य वितरण स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर तेना क्षेत्र में 14 लोग मारे गए। अवदा अस्पताल और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नेत्ज़ारिम कॉरिडोर क्षेत्र में एक अन्य राहत स्थल तक पहुंचने का प्रयास करते समय इजराइली गोलीबारी में पांच अन्य फलस्तीनी मारे गए।

नासेर अस्पताल ने बताया कि इजराइली गोलीबारी में मोराग कॉरिडोर के पास सहायता ट्रकों का इंतजार कर रहे कम से कम छह अन्य लोगों की मौत हो गई। यह कॉरिडोर दक्षिणी गाजा के कुछ हिस्सों को अलग करता है।

वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल, क्षेत्र के सबसे अधिक आबादी वाले कुछ इलाकों में आगामी सैन्य अभियान के दौरान फलस्तीनियों को वहां से निकलने की अनुमति देगा। इस बीच, युद्धविराम को लेकर वार्ता के प्रयास फिर से शुरू हो गए हैं।

हमास के अधिकारी ताहिर अल-नूनू के अनुसार, हमास और मिस्र के अधिकारियों ने बुधवार को काहिरा में मुलाकात की। हालांकि, इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इजराइल की काहिरा में वार्ता के लिए अपनी वार्ता टीम भेजने की कोई योजना नहीं है।

इजराइल हमास के विरुद्ध अपने सैन्य आक्रमण को गाजा के उन क्षेत्रों तक बढ़ाना चाहता है, जिन पर अभी उसका नियंत्रण नहीं है। देश-विदेश में इसकी काफी निंदा हुई है। माना जा रहा कि इसका उद्देश्य हमास पर युद्ध विराम के लिए दबाव बढ़ाना हो सकता है। 

टॅग्स :इजराइलHamasPalestine
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो