लाइव न्यूज़ :

Adnan Oktar Turkish Religious Cult Leader Jailed for 1075 years|1000 girlfriends

By गुणातीत ओझा | Published: January 13, 2021 9:36 PM

Open in App
कौन है 1000 गर्लफ्रेंड्स वाला अदनान?1075 साल बिताएगा जेल मेंतुर्की के एक मुस्लिम धार्मिक नेता को ऐसी सजा सुनाई गई है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। यहां अदनान ओक्तार नामक शख्स को इस्तांबुल की एक अदालत ने 1075 साल की सजा दी है। अदनान को नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी, राजनीतिक तथा सैन्‍य जासूसी समेत 10 अलग-अलग मामलों मे दोषी पाया गया है। खास बात ये है कि इस दौरान कुल 236 लोगों के खिलाफ मुकदमा चला, जिनमें से 78 को गिफ्तार भी किया गया। अदनान ओक्तार, जिसे अदनान होका, हारुन याह्या के नाम से भी जाना जाता है, एक तुर्की धार्मिक पंथ नेता होने के साथ-साथ एक इस्लामी रचनाकार भी है। अदनान ओक्तार ने 1970 के अंत में अपने अनुयायियों का एक संगठन बनाया था। उसपर क्रिमिनल गैंग बनाने का कई चार्ज लगा था, लेकिन वो रिहा हो गया। इस्लामिक टीवी प्रचारक अदनान ओक्तार का ‘A9’ नाम से टीवी चैनल भी हैं। इस टीवी चैनल पर इस्लामिक विषयों पर टॉक शो आयोजित किया जाता था। अदनान ओक्तार लड़कियों को ‘किटेन’ कहर संबोधित करता था।अदनान ओक्तार की 1 हजार गर्लफ्रेंडअदनान पर कट्टरपंथी मतों पर उपदेश देने का आरोप है। ये शख्स टीवी शो में महिलाओं के साथ डांस करता था और उन्हें बिल्लियां बुलाता था। वहीं वो कुछ लड़कों के साथ गाना गाते हुए भी नजर आ चुका है, जिन्हें वो 'लायन्स' कहता था। अदालत में सुनवाई के दौरान अदनान ओक्तार के बारे में कई चौंका देने वाले राज से पर्दा उठा। अदनान ने खुद बताया कि उसकी एक हजार गर्लफ्रेंड हैं। अदनान का कहना है कि वह पिता बनने की असाधारण क्षमता रखता है। अदनान ओक्तार ने अपने अनुयायियों के समूह बनाने की शुरुआत 1970 के दशक के आखिरी वर्षों में की थी। अदनान ओक्तार को 2018 में गिरफ्तार किया गया था। उसके अलावा 78 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था। ओक्तार और 13 लोगों को कुल 9803 साल की सजा सुनाई गई। इनमें से अकेले ओक्तार को ही 10 मामलों में दोषी पाया गया और 1075 साल की सजा सुनाई गई। ओक्तार के खिलाफ अमेरिका से मिलकर तुर्की में तख्तापलट की साजिश रचने का भी आरोप था, जिसमें वह दोषी पाया गया है। 2016 में उसने अमेरिका में रहने वाले फतेउल्लाह गुलेन को आर्थिक मदद की थी।घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां बरामदएक महिला ने सुनवाई को दौरान बताया कि अदनान ने कई बार उसका और कई महिलाओं का यौन शोषण किया। अदनान पर रेप का आरोप भी लगा और उसके घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां भी बरामद हुईं, जो अदनान जबरन महिलाओं को देता था।300 से ज्यादा किताबें लिखने का दावायह शख्स खुद का टीवी चैनल भी चलाता था। उसका यह भी दावा है कि उसने 300 से ज्यादा किताबें लिखी हैं। इनका अनुवाद 73 भाषाओं में हुआ है। एक किताब उसने अपने दूसरे नाम हारून याहया के नाम से भी लिखी थी। इस किताब में उसने वैश्विक आतंकवाद के पीछे डार्विन्स की इवॉल्यूशन थियोरी को वजह बताया है।
टॅग्स :अजब गजबतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेEarthquake In Delhi-NCR: भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़, यूजर्स ने किए मजेदार वीडियो शेयर

ज़रा हटकेViral Video: इंडिगो विमान में सैंडविच में महिला को मिला रेंगता कीड़ा, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

ज़रा हटकेगजब!... भाई को बचाने के लिए बहन ने दान की किडनी तो पति को आया गुस्सा, दे दिया तीन तलाक

ज़रा हटकेViral Video: चलती कार की छत पर बेखौफ डांस कर रहे थे 4 युवक, वीडियो वायरल होते ही बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

ज़रा हटकेViral Video: बाइक पर सवार महिला के एक हाथ में बीयर तो दूसरे में सूटकेस, वीडियो देख लोगों का सिर चकराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran Strike: पाकिस्तान का ईरान का मुंह तोड़ जवाब! ईरान में घुसकर बलूच समूहों को बनाया निशाना: सूत्र

विश्वपोप फ्रांसिस ने पोर्न की निंदा करते हुए कहा, "यौन सुख ईश्वर का उपहार है"

विश्वRussia-Ukraine war: रूस ने 'एस-300' मिसाइलों से यूक्रेन में रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया, 17 घायल

विश्वRussia-Ukraine war: रूस ने 'एस-300' मिसाइलों से यूक्रेन में रिहाइशी इमारतों को बनाया निशाना, 17 घायल

विश्वपाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश ने कहा- 'देश को एके-47 राइफल और नशे ने बर्बाद किया'